त्योहारों की छुट्टियों के बाद कई डाक्टर गए छुट्टी पर, अस्पताल में उमड़े रोगी

???????, ????????? : ??? ?? ????? ??????? ??? ????????? ?? ????????? ?? ??? ?????? ?? ???? ??? ??? ??? ?? ??? ?? ?????? ?????? ?? ?? ?? ?????? ?? ??????? ????? ????? ????? ????, ?????? ??? ????? ??? ?????? ??????? ???? ?? ?????? ?? ?????? ??? ??? ??? ??????? ?? ????? ??? ?????? ?? ?????? ?? ????? ????? ?? ?????? ???

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 11:14 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 11:14 PM (IST)
त्योहारों की छुट्टियों के बाद कई डाक्टर गए छुट्टी पर, अस्पताल में उमड़े रोगी
त्योहारों की छुट्टियों के बाद कई डाक्टर गए छुट्टी पर, अस्पताल में उमड़े रोगी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

शहर के सिविल अस्पताल में त्योहारों की छुट्टियों के बाद शनिवार को भीड़ बढ़ गई। मगर इस दिन कई डाक्टर छुट्टी पर गए तो मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। हड्डी रोग, स्त्री रोग विभाग में ज्यादा परेशानी रही। अब रविवार को छुट्टी है। ऐसे में अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों को उपचार मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, सिविल अस्पताल में दिवाली पर छुट्टी थी। मगर गोवर्धन पूजा की बजाय इस बार भैया दूज की छुट्टी की गई थी। इसका मरीजों को पता नही था। ऐसे में वे गोवर्धन पूजा वाले दिन की छुट्टी समझकर अस्पताल नहीं आए। जब शुक्रवार को भैया दूज पर पहुंचे तो छुट्टी मिली। ऐसे में लगतार तीन दिनों की भीड़ शनिवार को पहुंची। यह आम दिनों के मुकाबले कई गुणा ज्यादा थी। ओपीडी खुलने का समय 9 बजे का है, मगर आठ बजे से ही अस्पताल के बाहर लाइनें लग गई। इससे तो 2 बजे तक भी कुछ लोगों का चेकअप नही हो पाया। रिसेप्शन पर लंबी लाइनों में भी लोग थककर जमीन पर ही बैठ गए। अहम बात तो यह थी कि इस दिन ओपीडी में डाक्टर भी कम थे। इसके कारण भी मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक दिवाली के बाद एक-दो दिन तक इसी तरह मरीज बढ़ते हैं। शनिवार को स्त्री रोग और हड्डी रोग विभाग में दो-दो डाक्टर कम थे। इसके कारण भी ओपीडी में कमरों के बाहर मरीजों का तांता लगा रहा।

chat bot
आपका साथी