कई राज्यों से किसान संगठन छारा के समर्थन में आए

कई राज्यों से किसान संगठन छारा के समर्थन में आए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 11:44 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 11:44 PM (IST)
कई राज्यों से किसान संगठन छारा के समर्थन में आए
कई राज्यों से किसान संगठन छारा के समर्थन में आए

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : जमीन अधिग्रहण के उचित मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे छारा गांव के किसानों ने 12वे दिन भी आंदोलन जारी रखा। पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। धरनास्थल पर मौजूद सभी ने एक स्वर में कहा कि शहीद हुए जवानों का यह देश व समाज हमेशा ऋणी रहेगा। परिवहन मंत्रालय सचिव युद्धवीर मलिक की छारा गांव के बारे में की गई टिप्पणी से भी रोष व्याप्त है। देश के कई राज्यों के संगठनों द्वारा छारा गांव को समर्थन दिया जा रहा है। गांव व किसान संगठन छारा के पक्ष में आ खड़े हुए है। साउथ इंडियन रेवोल्यूशनरी फार्मर आर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष एनजी रंगास्वामी, महाराष्ट्र से शेतकारी संगठन के अध्यक्ष विजय देशमुख, उत्तराखंड से किसान आंदोलन के अध्यक्ष एमपी नेगी, हरियाणा से भारतीय किसान संघ से डा. शमशेर ने रमेश दलाल से बात कर आश्वासन दिया कि अगर सरकार ने छारा गांव के साथ न्याय नही किया तो पूरे देश के किसानों की महापंचायत बुला कर न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। 12वे दिन भी धरनास्थल पर समर्थन देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थन करने के लिए मुख्य रूप से पूर्व विधायक नफे ¨सह राठी, पूर्व चेयरमैन व इनेलो जिला अध्यक्ष कर्मवीर राठी, राजबीर परनाला, मोहित चतर ¨सह, बलराज खरहर पहुंचे। इसके साथ ही रविवार को होने वाली महापंचायत के लिए भी छारा गांव ने कमर कस ली है। इस महापंचायत में ही आगे की रणनीति के बारे में फैसला लिया जाएगा। छारा गांव के किसान पहले ही स्पष्ट कर चुके है कि अगर उन्हें सरकार से जल्द न्याय नही मिला तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल व नहर रोकने से भी पीछे नही हटेंगे।

chat bot
आपका साथी