सीदीपुर में फासी पर लटकी विवाहिता, छह पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : सीदीपुर गाव में एक विवाहिता फासी के फंदे पर झूल गई। पुलिस ने मायके पक

By Edited By: Publish:Tue, 27 Sep 2016 01:01 AM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2016 01:01 AM (IST)
सीदीपुर में फासी पर लटकी विवाहिता, छह पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

सीदीपुर गाव में एक विवाहिता फासी के फंदे पर झूल गई। पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर ससुराल के छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। आरोप है कि विवाहिता ने खुद फासी नहीं लगाई बल्कि ससुराल पक्ष के लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस ने बताया कि सीदीपुर गाव में मंजू की शादी यहा के निवासी प्रवीन के साथ वर्ष 2014 में हुई थी। मंजू के पिता सूरजमल का आरोप है कि शादी के दो महीने बाद ही उसकी बेटी को ससुराल में और दहेज लाने के लिए तंग किया जाने लगा था। तरह-तरह की मागों को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ समय पहले ही ससुराल वालों ने उसे यह कहकर घर से निकाल दिया कि उन्हे लाखों का कर्ज चुकाना है, इसके लिए उन्हे पैसे चाहिए। मंजू ने इस पर असमर्थता जता दी थी। सूरजमल ने बताया कि उनके पास ससुराल से फोन आया कि मंजू ने फासी लगा ली है और उसे लेकर वे अस्पताल जा रहे है। मगर जब उन्होंने खुद अस्पताल पहुचकर शव की शिनाख्त की तो पहली नजर में ही उन्हे यह प्रतीत हो गया कि मंजू ने खुद फासी नहीं लगाई है बल्कि उसे मारा गया है।

उधर, सदर पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मृतका मंजू के पति प्रवीण समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया गया। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

chat bot
आपका साथी