शराब पीने से रोका तो धारदार हथियारों से हमला

शराब पीने से रोकने पर तीन हमलावर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से एक 19 वर्षीय युवक को बुरी तरह घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Aug 2019 08:50 AM (IST) Updated:Fri, 23 Aug 2019 06:35 AM (IST)
शराब पीने से रोका तो धारदार हथियारों से हमला
शराब पीने से रोका तो धारदार हथियारों से हमला

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़

शराब पीने से रोकने पर तीन हमलावर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से एक 19 वर्षीय युवक को बुरी तरह घायल कर दिया। इस आरोप में पुलिस ने तीन आरोपितों प्रिस, रजत, शेरखान के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार गांव जंगूमाजरा के घायल गुरमीत ने आरोप लगाया कि 18 अगस्त की शाम के समय गुरू रविदास मंदिर में बैठा था। उसी समय तीन लड़के जो दीवार फांदकर अंदर आ गए और वहां बैठकर शराब पीने लगे, जिस पर उसने उसे टोका। उनकी आपस में कहासुनी हुई, लेकिन वह अपने घर आ गया। वह दुकानों के पास बैठा हुआ था। तभी वहां पर वह तीनों लड़के बाइक पर आए। दो युवकों ने उसे पकड़ लिया, जबकि तीसरे ने उसे चाकू घोंप दिया और फरार हो गए। उसने शोर मचाया, तो उसका चाचा राजेंद्र पहुंचा। उसे घायल हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद सेक्टर 32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल रेफर किया है।

chat bot
आपका साथी