दो किशोरियां घर से हुई लापता

छावनी के निशात बाग से दो किशोरियां लापता हो गई हैं। दोनों सगी बहनें घर से जाते-जाते अपने दस्तावेज और अन्य सामान भी साथ ले गई हैं। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस दी है। नारायणगढ़ उनकी तलाश कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 01:40 AM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 01:40 AM (IST)
दो किशोरियां घर से हुई लापता
दो किशोरियां घर से हुई लापता

जासं, अंबाला : छावनी के निशात बाग से दो किशोरियां लापता हो गई हैं। दोनों सगी बहनें घर से जाते-जाते अपने दस्तावेज और अन्य सामान भी साथ ले गई हैं। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस दी है। नारायणगढ़ उनकी तलाश कर रही है। पुलिस उनके मोबाइल कॉल लोकेशन खंगाल रही है, ताकि उनका जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। शिकायतकर्ता वचित्र ¨सह ने बताया कि उसके पास एक लड़का और दो लड़कियां हैं। बड़ी बेटी की उम्र करीब 17 साल, जबकि छोटी की उम्र करीब 14 साल है। बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे जब घर पर कोई मौजूद नहीं था तब अपने कपड़े, दस्तावेज व अन्य काफी कीमती सामान लेकर घर से कहीं चली गई है।

पत्नी घर छोड़कर गई

इधर, तोपखाना परेड निवासी प्रवीन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी पत्नी संगीता बीते मंगलवार को घर से कहीं लापता हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता निवासी प्रवीण ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2008 में संगीता निवासी गांव घडी कला जिला सोनीपत के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके पास तीन बच्चे है जिनमें एक लड़की व दो लड़के है। बीती 12 फरवरी को सुबह के समय करीब 11 बजे घर से साडी देने के लिए अपनी बुआ के घर तोपखाना जाने के लिए निकली थी। लेकिन उसके बाद वह वापस ही नहीं आई।

chat bot
आपका साथी