परिवार घूमने गया था मनाली, चोरों ने घर से नकदी और जेवरात उड़ाये

थाना पड़ाव पुलिस ने कुलवंत सिंह निवासी नन्हेड़ा की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। कुलवंत ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घूमने के लिए दस जनवरी को मनाली गए थे। वह तेरह जनवरी को अपने घर रात को लौटे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Jan 2022 06:18 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jan 2022 06:18 PM (IST)
परिवार घूमने गया था मनाली, चोरों ने घर से नकदी और जेवरात उड़ाये
परिवार घूमने गया था मनाली, चोरों ने घर से नकदी और जेवरात उड़ाये

जागरण संवाददाता, अंबाला : थाना पड़ाव पुलिस ने कुलवंत सिंह निवासी नन्हेड़ा की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। कुलवंत ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घूमने के लिए दस जनवरी को मनाली गए थे। वह तेरह जनवरी को अपने घर रात को लौटे। यहां पर देखा कि मेन गेट का ताला तो लगा हुआ है, लेकिन भीतर कमरे का दरवाजा खुला है। चोर सीढि़यों के रास्ते घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोरों ने दीवान बैड में रखी करीब एक लाख 65 हजार रुपये की नकदी चोरी की। इसके अलावा चोरों ने करीब पौने दो लाख रुपये के जेवरात भी चोरी कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और अन्य कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी