सॉफ्टवेयर नहीं अपडेट, रजिस्ट्री के लिए चक्कर काट रहे लोग : ओंकार सिंह

ॉफ्टवेयर अपडेट के नाम पर रजिस्ट्रियां बंद कर दी गई हैं। जनता के कामकाज रुके हुए हैं जिस कारण परेशानियां हो रही है। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने कहा कि सवा महीने में एक सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं हो पाया। रजिस्ट्री घोटाला हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Aug 2020 07:48 AM (IST) Updated:Thu, 27 Aug 2020 07:48 AM (IST)
सॉफ्टवेयर नहीं अपडेट, रजिस्ट्री के लिए चक्कर काट रहे लोग : ओंकार सिंह
सॉफ्टवेयर नहीं अपडेट, रजिस्ट्री के लिए चक्कर काट रहे लोग : ओंकार सिंह

जासं, अंबाला: सॉफ्टवेयर अपडेट के नाम पर रजिस्ट्रियां बंद कर दी गई हैं। जनता के कामकाज रुके हुए हैं जिस कारण परेशानियां हो रही है। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने कहा कि सवा महीने में एक सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं हो पाया। रजिस्ट्री घोटाला हुआ। रजिस्ट्री न होने के चलते प्रॉपर्टी डीलर का कारोबार भी ठप हो गया है। करोड़ों की धनराशि का लेनदेन प्रभावित है। सॉफ्टवेयर अपडेट भी करना हो तो रजिस्ट्री की वैकल्पिक व्यवस्था करना चाहिए। कार्य चालू रह सके। सॉफ्टवेयर कब बनेगा, कब लागू होगा और बनने के बाद इसमें क्या कमियां निकलेंगी। अंबाला तहसील कार्यालय अधिकतर क्षेत्रों के इंतकाल भी जमाबंदी होने या रिकॉर्ड अपडेट के नाम पर बंद पड़े हैं, लोग रजिस्ट्री के लिए चक्कर काट रहे हैं।

chat bot
आपका साथी