राहत: पंजाब हिमाचल के लिए चली रोडवेज बसें

पंजाब और दिल्ली हिमाचल जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 06:50 AM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 06:50 AM (IST)
राहत: पंजाब हिमाचल के लिए चली रोडवेज बसें
राहत: पंजाब हिमाचल के लिए चली रोडवेज बसें

फोटो: 24

जागरण संवाददाता, अंबाला:

पंजाब और दिल्ली हिमाचल जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि रोडवेज बसों का संचालन पिछले सात महीनों से बंद था। लेकिन अब हरियाणा रोडवेज बसों का संचालन शनिवार से शुरू हो गया है। पंजाब, दिल्ली, हिमाचल के लिए बस चलने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। अभी तक यात्रियों को टैक्सी बुक करके जाना पड़़ता था। जिसमें तीन से आठ हजार रुपये तक खर्च हो जाते थे। लेकिन बसों के संचालन के बाद साधारण किराए से वह गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। उधर, उप्र के लिए भी अंबाला से बसों का संचालन शुरू हो गया है। पंजाब के लिए अभी महज 5 बसों का संचालन किया गया है। जबकि फरीदाबाद डिपो की बस अंबाला होते हुए अमृतसर के लिए चलाई गई है। इसके अलावा दिल्ली डिपो की बस अंबाला वाया हिमाचल, मनाली के लिए चल गई है। ट्रेनों का संचालन बंद

पंजाब के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था। लेकिन किसान आंदोलन के चलते पंजाब-अमृतसर को जाने वाली ट्रेनों को बंद किया गया है। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला से ही ट्रेनों को वापस रवाना किया जा रहा है। लेकिन बसों के संचालन के बाद राहत मिली है। टैक्सी चालक वसूलते है मनमाना किराया

बस और ट्रेनों का संचालन बंद होने से टैक्सी और प्राइवेट बस संचालक यात्रियों से मनचाहा किराया वसूलते है। अधिक किराया देने के बावजूद भी चालक यात्रियों को बीच रास्ते में उतारकर चले जाते है। ऐसे में यात्रियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन रोडवेज बसों के संचालन से इन समस्याओं से भी निजात मिल सकेगी। वर्जन

अंबाला बस स्टैंड के एसएस विजेंद्र चौहान का कहना है कि हिमाचल, पंजाब के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया है। बसों के संचालन के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी। कुछ दिनों बाद दूसरे रूटों पर भी बस चलाई जानी है। बस आदेश का इंतजार है। आदेश मिलते है बंद रूटों पर संचालन शुरू किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी