प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर राइस मील और सीमेंट गोदाम सील

नगर निगम की टीम ने प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर राइस मील और सीमेंट गोदाम को सील कर दिया है। इसके बाद कपड़ा मार्केट में एक फर्नीचर शोरूम पर पांच लाख 14 हजार बकाया था। इस दौरान मालिक ने दो से तीन दिन का टैक्स जमा करने का समय मांगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 06:45 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 06:45 AM (IST)
प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर राइस मील और सीमेंट गोदाम सील
प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर राइस मील और सीमेंट गोदाम सील

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: नगर निगम की टीम ने प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर राइस मील और सीमेंट गोदाम को सील कर दिया है। इसके बाद कपड़ा मार्केट में एक फर्नीचर शोरूम पर पांच लाख 14 हजार बकाया था। इस दौरान मालिक ने दो से तीन दिन का टैक्स जमा करने का समय मांगा। वहीं घर का टैक्स जमा करा दिया।

मालूम हो कि नगर निगम का प्रापर्टी टैक्स वसूली के खिलाफ अभियान जारी है। नगर निगम की टीम हर रोज टैक्स वसूली के लिए बकाएदारों की संपत्ति सील करने पहुंच रही है। शहर में नगर निगम की संपत्ति पर करीब 23 करोड़ रुपये का बकाया है। मंगलवार को नगर निगम की टीम हिसार रोड पर पहुंची। यहां पर एक सीमेंट गोदाम पर 6 लाख 64 हजार रुपये का टैक्स बकाया था। इस पर निगम ने संपत्ति को सील कर दिया है। वहीं एक दूसरा एक राइस मील पर पांच लाख 13 हजार रुपये का टैक्स बकाया था। मौके पर निगम ने संपत्ति को सील कर दिया।

इसके बाद नगर निगम कपड़ा मार्केट में एक फर्नीचर शोरूम पर पहुंच गए। इस पर पांच लाख 14 हजार रुपये का टैक्स बकाया था। इस दौरान शोरूम मालिक नगर निगम में पहुंच गए। इस दौरान मालिकों ने दो से तीन दिन का समय मांगा। इस पर नगर निगम शोरूम मालिक को दो दिन का समय दिया। इसके बाद शोरूम मालिक भी संपत्ति को सील किया जाएगा। इस संबंध में रेंट क्लर्क बलवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को निगम ने टैक्स जमा नहीं करने पर दो संपत्ति को सील कर दिया। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी