नोटिस के बाद भी नहीं जमा किराया किराया, अब दुकान खाली की कार्रवाई होगी

नगर निगम की दुकान मालिकों ने नोटिस के बाद भी किराया जमा नहीं किया है। नगर निगम ने प्रथम चरण में 100 दुकान मालिकों को किराया जमा के लिए नोटिस दिए थे। इसमें किसी ने भी किराया जमा नहीं किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 07:40 AM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 07:40 AM (IST)
नोटिस के बाद भी नहीं जमा किराया किराया, अब  दुकान खाली की कार्रवाई होगी
नोटिस के बाद भी नहीं जमा किराया किराया, अब दुकान खाली की कार्रवाई होगी

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: नगर निगम की दुकान मालिकों ने नोटिस के बाद भी किराया जमा नहीं किया है। नगर निगम ने प्रथम चरण में 100 दुकान मालिकों को किराया जमा के लिए नोटिस दिए थे। इसमें किसी ने भी किराया जमा नहीं किया है। वहीं 50 लोगों ने जवाब दिया कि दुकानों की रजिस्ट्री की जाए। नगर निगम ने दुकानों का किराया गलत तरीके से जोड़ा है। शहर में निगम की दुकानों पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का किराया बकाया है।

शहर में निगम की करीब 945 दुकानें बनी है, जो किराए पर बनी है। शहर में निगम की 1970 तक की पुरानी दुकाने हैं, जो किराए पर चल रही है। इसमें जगाधारी गेट, पटेल नगर, सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर, बलदेव नगर, प्रेम नगर, मॉडल टाउन, पुलिस लाइन, विकास विहार, अंबा मार्केट, बस स्टैंड आदि में किराए की दुकानें बनी है। लोगों ने निगम की दुकानों को किराया पर लेकर कारोबार करते हैं। वहीं शासन के अनुसार 20 साल पुरानी दुकान की निगम मालिकों के नाम से रजिस्ट्री कर देता है। इसके लिए दुकान को लेकर किसी प्रकार का विवाद और नियमित किराया जमा होना चाहिए। इसमें निगम ने करीब 70 दुकानों की मालिकों के नाम रजिस्ट्री कर दी है। वहीं निगम एक्ट के हिसाब से हर पांच साल में दुकानों का किराया रिवाइज किया जाता है। इसमें दुकान मालिकों ने लंबे समय से किराया जमा नहीं किया है। इस वजह से दुकानों मालिकों पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा किराया हो चुका है। नगर निगम ने करीब 100 दुकान मालिकों को नोटिस जारी किया है। इसके बाद भी दुकान मालिकों ने किराया जमा नहीं किया है। इसके विपरीत करीब 50 लोगों ने निगम ाको जवाब दिया कि नगर निगम ने गलत तरीके से किराया बढ़ा दिया है। इसलिए हम किराया जमा नहीं कर पाएंगे। 24 रुपये महीना भी दुकान का किराया

शहर में नगर निगम की करीब 945 दुकानें बनी है। इनमें ज्यादा पुरानी दुकानों का 24 रुपये किराए वाली दुकान भी हैं। वहीं नई दुकानों का अधिकतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह वाली दुकानें भी है। इसमें हर पांच साल में 25 फीसदी किराया बढ़ाया जाता है। फोटो संख्या 37

नगर निगम ने दुकानों मालिकों से किराया जमा करने के लिए नोटिस जारी किए है। यदि लोग किराया जमा नहीं करेंगे, तो दुकान खाली करने की कार्रवाई की जाएगी।

पार्थ गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम

chat bot
आपका साथी