राजनाथ ने अंबाला में खोला था सर्जिकल स्ट्राइक का राज, अब चीन और पाक को कड़ा संदेश

दीपक बहल अंबाला पाक के खिलाफ दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक की पुष्टि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 09:07 AM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 09:07 AM (IST)
राजनाथ ने अंबाला में खोला था सर्जिकल स्ट्राइक का राज, अब चीन और पाक को कड़ा संदेश
राजनाथ ने अंबाला में खोला था सर्जिकल स्ट्राइक का राज, अब चीन और पाक को कड़ा संदेश

दीपक बहल, अंबाला : पाक के खिलाफ दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक की पुष्टि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंबाला में ही की थी। अब अंबाला छावनी एयरबेस पर राफेल को वायुसेना में शामिल करने के बाद रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान और चीन को कड़ा संदेश दिया है। इस दौरान उन्होंने भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग को याद किया और कहा कि यह नया नहीं है। भारत-पाक के बीच 1965 में हुए युद्ध में विजय इसकी गवाह है। गौरतलब है कि सितंबर 2018 में राजनाथ सिंह अंबाला में राजनीतिक जनसभा में शिरकत करने आए थे। इस दौरान दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक की हामी भरी थी। राजौरी जिले की सुंदरबनी तहसील से लगभग 15 किलोमीटर मल्ला क्षेत्र में रात को सेना के दो हेलीकॉप्टर कमांडो की टुकड़ी को उतारकर रवाना हो गए। कमांडो केरी बटल क्षेत्र से पाकिस्तानी क्षेत्र में दाखिल हुए। एक घंटे से भी कम समय में पाक सेना के कई बंकर तबाह कर दिए गए, जबकि इसमें करीब 15 पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर कमांडो वापस लौट आए।

पांच और राफेल अंबाला एयरबेस पर शामिल करने के चलते निर्माणाधीन हैंगरों का कार्य भी तेज कर दिया गया है। जिन हैंगरों में राफेल को खड़ा किया गया है, वहां पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अंबाला में तैनात किए राफेल पर हथियार लगाने की तैयारी कर ली गई है। -----------

नई चुनौतियों के लिए वायुसेना भी खुद को अपडेट करे अंबाला में संबोधन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना को अलग तरह के युद्ध को लेकर भी अपने को अपडेट करने को कहा। उन्होंने कहा कि युद्ध का तरीका बदल गया है, जबकि अब केमिकल, बायोलॉजिकल, साइबर अटैक वारफेयर के इस दौर में वायुसेना भी खुद को अपडेट करे। हालांकि इस तरह के युद्ध में भारतीय सेना अपडेट है, लेकिन इस दिशा में और भी तैयारी जरूरी है।

chat bot
आपका साथी