दिवाली को लेकर कुम्हार मंडी में तैयारियां जोरों पर

दिवाली की तैयारियां चल रही है प्रकाश पर्व पर दिए की भारी खपत को देखते कुम्हार अपने काम में जुटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 07:20 AM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 07:20 AM (IST)
दिवाली को लेकर कुम्हार मंडी में तैयारियां जोरों पर
दिवाली को लेकर कुम्हार मंडी में तैयारियां जोरों पर

जागरण संवाददाता, अंबाला : दिवाली की तैयारियां चल रही है, प्रकाश पर्व पर दिए की भारी खपत को देखते कुम्हार अपने काम में जुटे हैं। छावनी के कुम्हार मंडी में मिट्टी के बर्तन बनाने का काम दिन रात चल रहा है। कुम्हार मंडी में सुबह धूप निकलते ही चाक चलने लगते हैं। चाक पर कुम्हार मिट्टी की बर्तन बना रहें है और परिवार के सदस्य मिट्टी के बने पात्रों को रंग कर आकर्षक बनाने का काम कर रहे हैं।

---------

मिट्टी के पात्रों में रंग भर रहा परिवार

कुम्हार मंडी में बनकर तैयार होने वाले मिट्टी के दिए और पात्रों को आकर्षक दिखने के लिए रंग बिरंगा बनाया जा रहा है। इस कार्य में कुम्हार के परिवार से बच्चे बच्चे जुटे हैं।

--------

खिलौने भी बन कर तैयार

कुम्हार मुहल्ले में मिट्टी के खिलौने भी बनाने का काम चल रहा है। रोजाना एक सौ से डेढ़ सौ खिलौने तैयार हो रहे हैं। तैयार खिलौनों को बाजार में उतारने से पहले उसे आकर्षक लुक दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी