छह माह बाद भी नमन जोशी हत्याकांड में नहीं लगा सुराग, पिता का आरोप- मेमोरी कार्ड भी किया गायब

नमन जोशी हत्याकांड को छह महीने बीतने पर पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। इस ब्लाइंड मर्डर को लेकर परिजन डीएसपी से मिले।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jul 2019 09:15 AM (IST) Updated:Sat, 27 Jul 2019 06:35 AM (IST)
छह माह बाद भी नमन जोशी हत्याकांड में नहीं लगा सुराग, पिता का आरोप- मेमोरी कार्ड भी किया गायब
छह माह बाद भी नमन जोशी हत्याकांड में नहीं लगा सुराग, पिता का आरोप- मेमोरी कार्ड भी किया गायब

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : नमन जोशी हत्याकांड को छह महीने बीतने पर पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। इस ब्लाइंड मर्डर को लेकर परिजन डीएसपी से मिले। डीएसपी अमित भाटिया ने कहा कि यह मामला स्टेट क्राइम को दे दिया है।13 फरवरी को नमन जोशी का शव हरियाणा रोडवेज की पिछली साइड झाड़ियों में एक्टिवा सहित जला हुआ मिला था। शव की पहचान एक्टिवा के चेसी नंबर से की गई थी। जिस पर पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट से हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मृतक नमन जोशी के पिता दिनेश जोशी का आरोप था कि उसका इकलोता बेटा नमन जोशी का शव व एक्टिवा जली हुई मिली थी। सबूत मिटाने के लिए शव को बुरी तरह से जलाया हुआ था। इस मामले को छह महीने बीतने पर पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी पुलिस यह भी पता नहीं लगा पाई कि मर्डर किस ने किया है। पुलिस का रवैया ढुलमुल रहा है। आरोप लगाया कि पुलिस पर दबाब है इस कारण मामले को रफादफा करने की कोशिश की जा रही है। मामले को लेकर कई बार धरने दिए लेकिन कुछ भी टस से मस नहीं हुआ। मामला सीबीआई को देने की मांग भी की गई। मुख्यमंत्री से मांग की थी दूसरी एजेंसी से जांच की जाए। इस मामले में अभी तक पुलिस अधिकारी ने जांच की तो उसके बेटे का एटीएम कार्ड, मेमोरी कार्ड तक ले गए थे। अभी तक मेमोरी कार्ड का पता नहीं लग रहा है। उस कार्ड में शायद तथ्य हो जो गायब कर दिया।संघर्ष समिति के प्रधान हमीर सिंह व नरेन्द्र शर्मा का कहना था कि वह डीएसपी अमित भाटिया से मिले थे, उन्होंने बताया कि मामला स्टेट क्राइम को ट्रांसफर कर दिया है, अब वह इसकी जांच कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी