शास्त्रीय संगीत स्कूल प्रतियोगिता में नितिश कश्यप ने पाया दूसरा स्थान

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पंचायत भवन अंबाला शहर में 25वें जिलास्तरीय युवा उत्सव में शास्त्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 01:11 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 01:11 AM (IST)
शास्त्रीय संगीत स्कूल प्रतियोगिता में नितिश कश्यप ने पाया दूसरा स्थान
शास्त्रीय संगीत स्कूल प्रतियोगिता में नितिश कश्यप ने पाया दूसरा स्थान

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पंचायत भवन अंबाला शहर में 25वें जिलास्तरीय युवा उत्सव में शास्त्रीय संगीत स्कूल प्रतियोगिता में आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र नितिश ने दूसरा स्थान पाया। स्कूल ¨प्रसिपल राजीव मल्होत्रा ने बृहस्पतिवार को छात्र का प्रार्थना सभा में स्वागत करते हुए उसकी पीठ थपथपाई और भविष्य में इससे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रमनदीप, तल¨वद्र, सलीन व ऋतु इत्यादि अध्यापक मौजूद रहे।

ग्रुप सांग में गीतिका और नृत्य में दिव्या ने पाया पहला स्थान

फोटो: 14

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : बाल भवन की ओर से बाल दिवस प्रतियोगिता-2018 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे- कार्ड मे¨कग, क्ले मॉड¨लग, थाली पूजन, सोलो डांस, ग्रुप डांस, स्के¨चग ऑन द स्पॉट, दीया डेकोरेशन, फेस पें¨टग, वाद-विवाद, क्विज प्रतियोगिता, बेस्ट ड्रामेबाज, सोलो सांग, ग्रुप सांग आदि आयोजित की गई। इन सभी प्रतियोगिताओं में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किया।

स्कूल ¨प्रसिपल डॉ. विकास कोहली ने सभी पुरस्कार विजेता बच्चों को और उनके अध्यापकों को बधाई दी।

यह रहे विजेता:-

विभिन्न प्रतियोगिताओं में दीक्षा, सारा, वैभव, गौरी, गिन्नी, हर्षित, मैत्री, कृपी ¨सगला, काजल नेगी, मिष्ठी, मयंक प्रथम रहे। रूद्र, प्राची, दिव्या, म¨नदर दूसरे और हर्षिता, सिया, आक्षिनी, म¨नद्र, सिमरन, त¨जद्र और शिवम तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप सांग में गीतिका, वंशप्रीत, मंशा, निष्ठा, संजीव, शौर्य, मयंक, सार्थक, रजत और अनुष्का ने पहला स्थान पाया। ग्रुप डांस में दिव्या, मन्नत, परनीत, सोनवी, हर्षिता, पर्णिका, मन्नत, प्रज्ञा, वंशिका, रिद्धिमा, मानवी व मन्नत ने पहला स्थान पाया।

हर्बल पार्क में बच्चों ने की मस्ती

जासं, अंबाला शहर : मुरलीधर डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के जूनियर ¨वग के केजी और प्रथम कक्षा के बच्चों को हर्बल पार्क ले जाया गया। वहां सभी बच्चों ने खूब मस्ती की। लाल रंग की पोशाक के साथ लाल रंग के गुब्बारे पकड़े हुए विद्यार्थी बेहद आकर्षित नजर आ रहे थे। मौके पर बच्चों ने कविताएं सुनाई तथा भाषण दिए। कक्षा दूसरी से चौथी के विद्यार्थियों में दीपांशी, तान्या, शौर्य बजाज, तपस्या, अस्मी, हर्शुल, अंकिता, काशवी, भूमिका ने चाचा नेहरू से संबंधित विचार प्रकट किए। बच्चों ने बहुत सुन्दर राजस्थानी नृत्य भी प्रस्तुत किया। अंत मे सभी विद्यार्थियों ने मिलकर एक साथ नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल प्राचार्य डॉ. आरआर सूरी ने सभी को आशीर्वाद दिया।

chat bot
आपका साथी