नगर निगम कूड़ा उठाने वाली कंपनी का दोबारा टेंडर डलवाएगा

नगर निगम डोर-टू-डोर कंपनी के लिए दोबारा टेंडर डलवाने के मूड में नजर आ रहा है। हाल में खोले गए टेंडर में रेट अधिक होने से किसी कंपनी को टेंडर फाइनल नहीं किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 01:51 AM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 06:16 AM (IST)
नगर निगम कूड़ा उठाने वाली कंपनी का दोबारा टेंडर डलवाएगा
नगर निगम कूड़ा उठाने वाली कंपनी का दोबारा टेंडर डलवाएगा

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर :

नगर निगम डोर-टू-डोर कंपनी के लिए दोबारा टेंडर डलवाने के मूंड में नजर आ रहा है। हाल ही में खोले गए टेंडर में रेट अधिक होने से किसी भी कंपनी को टेंडर फाइनल नहीं किया है। इस वजह से घरों से कूड़ा उठाने की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इसलिए निगम ने अपने वाहनों से कूड़ा उठाने काम शुरू कर दिया है, लेकिन संसाधनों के अभाव में शत-प्रतिशत कूड़ा नहीं उठ रहा है।

नगर निगम ने घरों से कूड़ा उठाने वाली कंपनी का करीब छह करोड़ रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया है। इस वजह से कूड़ा उठाने वाली कंपनी ने करीब तीन महीने से काम बंद कर दिया है। घरों से कूड़ा नहीं उठने से लोग परेशान हैं। ऐसे में लोग निगम में लिखित में शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि कंपनी ने घरों से कूड़ा उठाने काम बंद कर दिया है। इसके बाद भी लोगों से यूजर चार्ज वसूला जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। इस पर लोगों की समस्या के समाधान के लिए नई कंपनी को टेंडर होना था। नगर निगम ने हाल ही में नई कंपनी के फाइनेंशियल बिड भी खोल दी है। इसमें घरों से कूड़ा उठाने वाली कंपनी ने रेट काफी अधिक आए हैं। इसमें कंपनी ने घरों से कूड़ा उठाने के हर महीने का करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये रेट दिया है, जबकि निगम के खाते से हर महीने भुगतान करना संभव नहीं है। ऐसे में निगम ने किसी भी कंपनी को डोर-टू-डोर का टेंडर नहीं किया है। अब निगम डोर-टू-डोर के लिए दोबारा से टेंडर डलवाने के मूंड में नजर आ रहा है, तब तक लोगों की सुविधा के लिए निगम वाहनों से कूड़ा उठाने काम शुरू कर दिया है। हालांकि निगम अपने वाहनों से नियमित कूड़ा उठाने का काम करा रहा है। निगम की माने तो यदि निगम वाहनों से कूड़ा उठाने का खर्च कम अएगा, तो निगम अपने संसाधनों से भी काम कर सकता है। हुडा सेक्टर में निजी कर्मी करते हैं सफाई

शहर के हुडा सेक्टर में करीब 30 निजी सफाई कर्मचारी लगे हैं। हालांकि ये कर्मचारी पहले ठेकेदार के अंडर में कार्य करते हैं। वहीं कंपनी ने काम बंद कर दिया है। इसके बाद भी सभी कर्मचारी कार्यरत है। निजी सफाई कर्मचारी निगम के डंपिग प्वाइंट पर कूड़ा डंप करते हैं। यहां से निगम वाहनों से कूड़ा उठाने काम किया जाता है। ऐसे में लोगों को कूड़ा उठने से राहत मिली है। आयुक्त ने सफाई को लेकर निरीक्षण किया

शहर में हुडा सेक्टर में आयुक्त पार्थ गुप्ता ने जगह-जगह निरीक्षण किया। इसमें आयुक्त ने नाहन हाउस, पीली कोठी, राजीव नगर आदि कॉलोनी में सफाई के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सड़क से नियमित कूड़ा उठाने के आदेश दिए। वहीं डंपिग प्वाइंट से हर सप्ताह अभियान चलाकर सफाई कराने के आदेश दिए, ताकि राहगीरों को परेशानी न हो। ------------------------

टेंडर में घरों से कूड़ा उठाने वाली कंपनी के रेट अधिक आए हैं। इसलिए किसी भी कंपनी का टेंडर फाइनल नहीं किया है। डोर-टू-डोर के लिए दोबार टेंडर डालने के लिए मंथन किया जा रहा है।

पार्थ गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम समय 8.15 बजे

chat bot
आपका साथी