धोखे से रचा दी महिला से पांचवीं शादी, पत्नी बोली- बच्ची से दुष्कर्म में फंस चुका है पति

दुष्कर्म के आरोपित ने धोखे में रखकर एक महिला से पांचवीं शादी कर ली। महिला को इसकी जानकारी हुई तो उसने एफआइआर दर्ज कराई है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 04 Dec 2018 08:58 PM (IST) Updated:Wed, 05 Dec 2018 09:35 AM (IST)
धोखे से रचा दी महिला से पांचवीं शादी, पत्नी बोली- बच्ची से दुष्कर्म में फंस चुका है पति
धोखे से रचा दी महिला से पांचवीं शादी, पत्नी बोली- बच्ची से दुष्कर्म में फंस चुका है पति

जेएनएन, अंबाला शहर। दुष्कर्म के आरोपित ने धोखे में रखकर एक महिला से पांचवीं शादी कर ली। महिला को इसकी जानकारी हुई तो उसने एफआइआर दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि आरोपित पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में फंस चुका है।

महिला ने बताया कि उसकी शादी 20 जुलाई 2005 को गुरुग्राम के पटौदी में हुई थी। उसकी दो संतान हुई। कम दहेज लाने पर उसे तंग किया जाने लगा। इसी कारण तलाक हो गया। दोनों बच्चे उसी के पास हैं। 14 नवंबर 2014 को उसकी शादी कुरुक्षेत्र में पिपली के एक व्यक्ति से हो गई। उस व्यक्ति ने बताया था कि पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। मनोज से शादी के बाद उसे एक लड़की हुई।

बाद में पता चला कि उसके दूसरे पति की पहले चार शादियां हो चुकी हैं। महिला ने आरोप लगाया कि दूसरा पति  सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में सजा भी काट चुका है। वह शराब पीकर नशे में उसे कमरे में बंद करके डंडों व बेल्टों से पीटता था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति की प्रताड़ना की शिकायत उसने वर्ष 2017 में दी थी। तब पति ने उससे व उसके परिवार से माफी मांग ली थी। 26 नवंबर को शाम 6 बजे वह नशे में धुत हो घर आया और उसका गला दबाने का प्रयास किया। गाली-गलौज करने लगा। दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी