रेहड़ी-फड़ी हटवाने पहुंची नगर निगम की टीम का विरोध, दुकानदार व कर्मचारियों में तीखी बहस

अग्रसेन चौक से हनुमान मंदिर तक अवैध अतिक्रमण वालों के खिलाफ नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। निगम की कार्रवाई को देखकर रेहड़ी-फड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Feb 2020 08:48 AM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 08:48 AM (IST)
रेहड़ी-फड़ी हटवाने पहुंची नगर निगम की टीम का विरोध, दुकानदार व कर्मचारियों में तीखी बहस
रेहड़ी-फड़ी हटवाने पहुंची नगर निगम की टीम का विरोध, दुकानदार व कर्मचारियों में तीखी बहस

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: अग्रसेन चौक से हनुमान मंदिर तक अवैध अतिक्रमण वालों के खिलाफ नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। निगम की कार्रवाई को देखकर रेहड़ी-फड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे चले कार्रवाई के दौरान जहां टीम ने रेहड़ियों को हटवाया, वहीं सड़क किनारे रखे बैंचों को भी जब्त कर लिया। निगम कर्मचारियों की कार्रवाई से नाखुश रेहड़ी संचालकों ने कई जगह मोर्चा खोल दिया। भेदभाव का आरोप लगाते हुए रेहड़ी संचालकों व कर्मचारियों के बीच जमकर बहस भी हुई। जहां होमगार्ड के जवानों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया। बावजूद टीम में शामिल रेंट क्लर्क सुरेंद्र ने अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए अतिक्रमण हटवाया। हालांकि टीम के होते हुए तो अतिक्रमण हट गया, लेकिन जैसे ही वह बाजार से निकले तो लोगों ने दोबारा सामान लगा लिया। रेहड़ी संचालकों का आरोप था कि सड़क किनारे बनी दुकानों के आगे कई-कई फीट तक अतिक्रमण है और सामान रखकर अपनी दुकानों को आगे बढ़ा रखा है। बावजूद नगर निगम के कर्मचारी इनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाते। परिवार के गुजर बसर के लिए वह रेहड़ी लगा लेते हैं तो उन पर बार-बार कार्रवाई की जाती है। जोकि सरासर गलत है। जबकि कपड़ा मार्किट के दुकानदार अपनी गाड़ियां खड़ी करके यातायात प्रभावित कर रहे हैं। उन्हें भी अनदेखा किया जा रहा है। निगम के कर्मचारियों को बिना भेदभाव के कार्रवाई करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी