विश्व का सबसे बड़ा संविधान है भारत का : राज्यपाल

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। राष्ट्र के नवनिर्माण में हम सभी को चुनौतियों का सामना करते हुए काम करना होगा। हमारे सामूहिक प्रयास से ही 21वीं सदी में भारत को फिर से विश्व गुरु का दर्जा दिला सकते हैं। वे 71वें गणतंत्र दिवस पर शहर के पुलिस लाइन मैदान में हुए गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान परेड की सलामी ली जबकि विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जबकि पुलिस एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट भी किया। उन्होंने सबसे पहले पुलिस लाईन परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करके शहीदों को श्रद्घांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 06:47 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 06:47 AM (IST)
विश्व का सबसे बड़ा संविधान है भारत का : राज्यपाल
विश्व का सबसे बड़ा संविधान है भारत का : राज्यपाल

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। राष्ट्र के नवनिर्माण में हम सभी को चुनौतियों का सामना करते हुए काम करना होगा। हमारे सामूहिक प्रयास से ही 21वीं सदी में भारत को फिर से विश्व गुरु का दर्जा दिला सकते हैं। वे रविवार को पुलिस लाइन मैदान में हुए गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान परेड की सलामी ली, जबकि विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुलिस व एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट भी किया। उन्होंने सबसे पहले पुलिस लाइन परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने कहा कि मुझे गौरव का अनुभव हो रहा है कि मैंने अंबाला की पावन भूमि पर तिरंगा फहराया है। यहां 8 मई 1857 को स्वतंत्रता आंदोलन की पहली चिगारी फूटी थी। वर्ष 2020 को हरियाणा सरकार सुशासन संकल्प वर्ष के रूप में मना रही है। प्रदेश की जनता ने कड़ी मेहनत और सच्ची लग्न से हरियाणा को कईं क्षेत्रों में अग्रणी बना दिया है। सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को नई तकनीकी से जोड़कर हरियाणा के नवनिर्माण में बेहतरीन प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में पारदर्शी प्रशासन देने की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर कार्य रूप में परिणत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में प्रदेश में सु²ढ़ कानून व्यवस्था के चलते हरियाणा निरंतर प्रगति कर रहा है। स्कूल, कालेज जाने वाली छात्राओं व अन्य महिलाओं की सुरक्षा के लिये दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स का गठन किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में 32 महिला थाने में स्थापित किए गए हैं। पुलिस विभाग द्वारा सिटीजन पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर 33 प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। कोई भी व्यक्ति इस पर शिकायत दर्ज करवा सकता है।

इस मौके पर मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा, डीजीपी मनोज यादव, मंडल आयुक्त दीप्ती उमाशंकर, उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, आईजी आलोक राय, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, आईपीएस पंकज नैन, विधायक असीम गोयल, भाजपा जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, भाजपा नेत्री बंतो कटारिया आदि मौजूद रहे। इनको किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों में वीना, पुष्पावती, जगदीश कौर, रामजीत सिंह, विद्या देवी, कुलवंत कौर, बिन्द्रा वालिया, सलिन्द्र सिंह, सविन्द्र सिंह, दयावंती, त्रिलोचन सिंह, राजीव मोहन राय व संजीव मोहन राय, कैलाश कुमारी, निर्मला देवी, सुशीला देवी, राजबीर सिंह, संजीव कुमार छिब्बड, कृष्णावंती, फूलवती, कमलेश, बंत कौर व हरबंसलाल को सम्मानित किया।

युद्ध वीरांगनाओं व शहीदों के परिजनों में रामलीला रानी, कमलेश कुमारी, जोगिन्द्र कौर, गुरनाम कौर, कुलदीप कौर, कंचन दुआ, जसबीर कौर, संतोष आहुजा, हरप्रीत कौर व जसप्रीत कौर। हिदी आंदोलन के सत्याग्रहियों में वेद प्रकाश वेदालंकार, शांति स्वरूप शर्मा के साथ-साथ आपातकाल के पीड़ित भी सम्मानित किए गए। इनको भी किया सम्मानित

राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों, खेल प्रतियोगिताओं, शैक्षणिक गतिविधियों व सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया। इनमें मास्टर रूद्र प्रताप सिंह, निरीक्षक सुरेन्द्र प्रभारी यातायात अंबाला, ईएसआई करनैल सिंह, ईएचसी अनिल कुमार, ईएआई सुल्तान सिंह, ईएचसी विपिन कुमार, ईएचसी जगतार सिंह, ईएचसी धर्मवीर सिंह, कुमारी मनप्रीत कौर, कल्पना, कुमारी कोमल, कुमारी रेखा, कुमारी मुस्कान, कुमारी कीर्ति, कुमारी दिव्यांशी, विकास सिगला, रितेश गोयल, नरेश अग्रवाल, डा. पुनीत बी. सिंह, संदीप सचदेवा आदि शामिल हैं। इनको मिला पुरस्कार

हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन महिला की टुकड़ी ने प्रथम, एनसीसी लड़के की टुकड़ी ने दूसरा व जिला पुलिस की टुकड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर आधारित 11 झांकियां निकाली गई। इसमें जिला आयुष विभाग की झांकी ने पहला, कृषि विभाग की झांकी ने दूसरा व महिला एवं बाल विकास की झांकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन्हें भी राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी