हीरा नगर में नलकूप से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान

शहर के हीरा नगर में तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं। यहां पर नलकूप से गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। पब्लिक हेल्थ विभाग ने नलकूप से पानी की आपूर्ति बंद कर दी है। वहीं लोगों को टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 08:15 AM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 08:15 AM (IST)
हीरा नगर में नलकूप से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान
हीरा नगर में नलकूप से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: शहर के हीरा नगर में तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं। यहां पर नलकूप से गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। पब्लिक हेल्थ विभाग ने नलकूप से पानी की आपूर्ति बंद कर दी है। वहीं लोगों को टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है।

शहर के हीरा नगर में पब्लिक हेल्थ लोगों को पानी की आपूर्ति करता है। यहां पर तीन दिन से करीब एक हजार घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। हीरा नगर का नलकूप से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके लिए लोगों ने पब्लिक हेल्थ में शिकायत की गई, तो नलकूप से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इस वजह से लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके विपरीत लोग दूसरी कॉलोनी से पानी लेकर आ रहे हैं। पब्लिक हेल्थ ने लोगों की सुविधा के लिए टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। विभाग ने लोगों को पानी के लिए तीन टैंकर लगाए है, ताकि लोगों को पानी का संकट न हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि नलकूप का बोर खराब हो गया है। इस वजह से नलकूप से मिट्टी के पानी की आपूर्ति हो रही है। इस संबंध में जेई शैलेन्द्र ने बताया कि हीरा नगर में दूसरे नलकूप से पानी की आपूर्ति की जा रही है। वहीं लोगों की सुविधा के लिए टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है।

प्रस्तुति सिटीजन रिपोर्टर: विपिन भाटिया

chat bot
आपका साथी