साइंस फैक्ट्री से एल्युमिनियम और पीतल का सामान चोरी

फोटो : 16 जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी की कुम्हार मंडी में स्थित साइंस फैक्ट्री से चोर ढाई लाख के सामान पर हाथ साफ कर गए। दो दरवाजों की कुंडी को उखाड़ कर वारदात को अंजाम दिया गया। चोर साइंस उपकरण बनाने के लिए एल्युमिनियम और पीतल के सामान को चोरी कर लिया। सदर थाना पुलिस ने फैक्ट्री मालिक विजय की शिकायत पर मौके पर मुआयना किया और बयान दर्ज कर लिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jan 2019 01:46 AM (IST) Updated:Fri, 04 Jan 2019 01:46 AM (IST)
साइंस फैक्ट्री से एल्युमिनियम और पीतल का सामान चोरी
साइंस फैक्ट्री से एल्युमिनियम और पीतल का सामान चोरी

जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी की कुम्हार मंडी में स्थित साइंस फैक्ट्री से चोर ढाई लाख के सामान पर हाथ साफ कर गए। दो दरवाजों की कुंडी को उखाड़ कर वारदात को अंजाम दिया गया। चोर साइंस उपकरण बनाने के लिए एल्युमिनियम और पीतल के सामान को चोरी कर लिया। सदर थाना पुलिस ने फैक्ट्री मालिक विजय की शिकायत पर मौके पर मुआयना किया और बयान दर्ज कर लिए हैं।

फैक्ट्री मालिक विजय ने बताया कि बुधवार को वह फैक्ट्री बंद करके गए थे। सुबह जब फैक्ट्री पर पहुंचे तो गेट पर लगी जाली उखड़ी मिली। इसके बाद फैक्ट्री के दरवाजे भी टूटे हुए थे। चोरों ने फैक्ट्री के अंदर के दो दरवाजे किसी रॉड के जरिए उखाड़ा गया था। मालिक ने बताया उनका एल्युमीनियम और पीतल के साथ-साथ अन्य चीजों पर लेप (इलेक्ट्रो प्लै¨टग) करने का काम है। करीब ढ़ाई लाख का एल्युमिनियम और पीतल के गुटकों पर विद्युत लेपन किया जाना था। चोरों उनकी फैक्ट्री के दरवाजे के कुंडी उखाड़ कर अंदर घुसे और पूरा सामान चोरी कर लिया। एल्युमिनियम और पीतल के गुटके उनके पास एक ग्राहक इलेक्ट्रोप्लै¨टग वर्क करने के लिए देकर गए थे।

chat bot
आपका साथी