पूर्व सरपंच सहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ी

फोटो 55 जागरण संवाददाता, अंबाला छावनी से सटे टुंडला गांव के पूर्व सरपंच व अन्य काफी संख्या

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 08:54 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 08:54 PM (IST)
पूर्व सरपंच सहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ी
पूर्व सरपंच सहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ी

फोटो 55

जागरण संवाददाता, अंबाला

छावनी से सटे टुंडला गांव के पूर्व सरपंच व अन्य काफी संख्या में युवाओं ने शुक्रवार को भाजपा छोड़ दी। हालांकि इन लोगों ने अभी कोई नई पार्टी ज्वाइन करने का कोई ऐलान नहीं किया है। लेकिन यह सभी कार्यकर्ता पिछले करीब 10 सालों से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ भाजपा में जुड़े थे। इन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री द्वारा उनके गांव में कोई विकास कार्य नहीं करवाया गया है। गांव के पूर्व सरपंच गुरदेव ¨सह, उनके भाई गुरजतन ¨सह, र¨वद्र ¨सह, त्रिलोक ¨सह, बलकार ¨सह, जरनैल ¨सह, अंग्रेज ¨सह, गौरव शर्मा व दे¨वद्र ¨सह ने बताया कि वह लंबे समय से भाजपा पार्टी में जुड़े हुए थे। गुरजतन ¨सह ने बताया कि उनका भाई दस साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ था और गांव में सरपंच भी रहा। वाल्मीकि बस्ती व गांव में दो अन्य गलियां पक्की करवाने और नगर खेड़े के पास गली में टाइलें लगाने के लिए अनिल विज को कई बार अपनी शिकायत लिखित में दी। लेकिन पिछले एक साल में यहां एक ईंट तक नहीं लगी।

chat bot
आपका साथी