गुरु रामदास प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया

मंगलवार को धन धन श्री गुरु राम दास जी का प्रकाश पर्व पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें परमजीत सिंह कनाडा ने कीर्तन द्वारा सगतों को निहाल किया। यह पर्व पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में विशेष तौर पर मनाया जाता है। क्योकि इसी पर्व वाले दिन पंजाबी गुरुद्वारा साहिब का नींव पत्थर रखा गया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 10:30 AM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:14 AM (IST)
गुरु रामदास प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया
गुरु रामदास प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया

जागरण संवाददाता, अंबाला : मंगलवार को धन धन श्री गुरु राम दास जी का प्रकाश पर्व पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें परमजीत सिंह कनाडा ने कीर्तन द्वारा सगतों को निहाल किया। यह पर्व पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में विशेष तौर पर मनाया जाता है। क्योकि इसी पर्व वाले दिन पंजाबी गुरुद्वारा साहिब का नींव पत्थर रखा गया था। आयोजन की समाप्ति बीएस बिद्रा ने रागी सिंहों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस दौरान गुरु का लंगर भी वितरित किया गया। इस मौके पर बलदेव सिंह सेठी, परमजीत सिंह बतरा, सरबजीत सिंह लाहौरी, राजिदर सिंह राजा, कुलंवत सिंह, अमनप्रीत राजू, तरलोक सिंह, मुख्तियार सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी