51 घोड़ो के संग निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा, जयकारों से गूंज उठे बाजार

छावनी के बाजारों से पहली बार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर 51 घोड़ों की शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 21 May 2019 06:32 AM (IST)
51 घोड़ो के संग निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा, जयकारों से गूंज उठे बाजार
51 घोड़ो के संग निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा, जयकारों से गूंज उठे बाजार

जागरण संवाददाता, अंबाला: छावनी के बाजारों से पहली बार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर 51 घोड़ों की शोभायात्रा निकाली गई। आलू गोदाम से शोभायात्रा का शुभारंभ हरियाणा प्रांतीय ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित जिले सिंह पिचोलिया ने बतौर मुख्यातिथि किया। घोड़ों पर बैठे बच्चों यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। बैंड-बाजों पर बजने वाले धार्मिक भजनों की धुनों से बाजारों का माहौल भक्तिमय हो उठा। आलू गोदाम से आरंभ होकर यह यात्रा कच्चा बाजार, ईदगाह रोड, कबाड़ी बाजार, सदर बाजार, विजय रत्न चौक, गोलचक्कर से होती हुई लालकुर्ती स्थिति श्री सनातन धर्म मंदिर में जाकर समाप्त हुई। भगवान परशुराम सेवा समिति के सहयोग से निकाली गई यात्रा में पैदल तो कोई मोटर साइकिल पर शामिल हुआ। रथ पर सवार देवी-देवताओं की झांकियों के समक्ष श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर माथा टेका और प्रसाद बांटा। बाजारों में जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं ने शोभायात्रा का फूलों से स्वागत किया। श्रद्धालु भजनों व बैंड पर झूमते हुए बाजारों से होकर गुजरे। लालकुर्ती बाजार में शोभायात्रा की समाप्ति होने पर भंडारे के रूप में प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर संयोजक एवं समिति के महासचिव सुरेंद्र शर्मा राजू, उपप्रधान अशोक शर्मा, कुलभूषण पराशर, यादविद्र शर्मा, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन रजनीश शर्मा, आनंद कुमार शर्मा, रणवीर शर्मा, पूर्व आईपीएस संदीप कौशिक, प्रयागराज कौशिक, शशि पाराशर, सुभाष शर्मा, रविद्र शर्मा, राजेश शर्मा गोल्डी, बलराम शर्मा, विजय शर्मा, रमेश शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी