गजट में बढ़ाई राशि से खेलों को मिलेगी धार, दोगुना हुआ खिलाड़ियों का उत्साह

सरकार के नई स्पो‌र्ट्स गजट नोटिफिकेशन में कई स्पर्धाओं में पुरस्कार राशि बढ़ाई गई है। कई खेल ऐसे हैं, जिनमें पहली बार पुरस्कार राशि शामिल हुई है। इससे विभिन्न खेलों को तो धार मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 01:37 AM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 01:37 AM (IST)
गजट में बढ़ाई राशि से खेलों को मिलेगी धार, दोगुना हुआ खिलाड़ियों का उत्साह
गजट में बढ़ाई राशि से खेलों को मिलेगी धार, दोगुना हुआ खिलाड़ियों का उत्साह

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : सरकार के नई स्पो‌र्ट्स गजट नोटिफिकेशन में कई स्पर्धाओं में पुरस्कार राशि बढ़ाई गई है। कई खेल ऐसे हैं, जिनमें पहली बार पुरस्कार राशि शामिल हुई है। इससे विभिन्न खेलों को तो धार मिलेगी। साथ ही खिलाड़ियों का उत्साह भी दोगुना हुआ है। सामान्य खेलों में ही नहीं, बल्कि पैरालंपिक खेलों को भी प्रोत्साहित किया गया है। गजट में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों में पहली बार पुरस्कार राशि की शुरुआत हुई है। जूनियर खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। यही वजह रही कि इस सप्ताह हुए जिलास्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों की तादाद पिछले सालों अधिक थी।

यूथ ओलंपिक खेलों में इनाम राशि स्वर्ण पदक पर 10 लाख से दो करोड़, रजत पर साढ़े सात लाख से सवा करोड़, कांस्य पदक पर पांच लाख से 80 हजार, प्रतिभागी को पांच लाख मिलेंगे। चार साल में एक बार होने वाले विश्व कप और चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर पुरस्कार राशि 25 लाख से डेढ़ करोड़ कर दी गई। रजत पदक जीतने पर 20 लाख से 75 लाख और कांस्य पर 15 लाख से 50 लाख कर दिए हैं। इसी प्रकार चार साल में होने वाली पैरा विश्व खेल एवं चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर पुरस्कार राशि को 20 लाख से डेढ़ करोड़, सिल्वर पर 15 से 75 और कांस्य पर 10 से 50 लाख रुपये किया गया है। प्रतिभागी को तीन लाख से साढ़े सात लाख मिलेंगे। द्वि-वार्षिक पैरा विश्व कप एवं चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, रजत पर 15 लाख से 30 लाख, कांस्य पर 10 से 20 लाख और प्रतिभागी को तीन से बढ़ाकर पांच लाख मिलेंगे।

इन खेलों में पहली बार मिलेंगे पुरस्कार

चार साल में एक बार होने वाले विश्व जूनियर कप, चैंपियनशिप, पैरा विश्व जूनियर कप और चैंपियनशिप में राशि क्रमश अब 20 लाख, 15 लाख, 10 लाख और प्रतिभागी को तीन लाख मिलेंगे। विश्व कप, चैंपियनशिप, पैरा विश्व कप एवं चैंपियनशिप में क्रमश: 10 लाख, साढ़े सात लाख और पांच लाख मिलेंगे। विश्व जूनियर कप, चैंपियनशिप, जूनियर पैरा विश्व कप, चैंपियनशिप साल में एक अथवा दो साल में होने वाली पर अब 10 लाख, साढ़े सात लाख और पांच लाख मिलेंगे व प्रतिभागी को एक लाख दिए जाएंगे। साल में दो या अधिक बार होने वाले विश्व जूनियर कप /चैंपियनशिप व पैरा विश्व कप/ चैंपियनशिप पर क्रमश : पांच लाख, तीन लाख और दो लाख मिलेंगे। डीफ (बधिर) ओलंपिक के स्वर्ण पदक पर एक करोड़ 20 लाख, रजत पदक पर 80 लाख, कांस्य पदक पर 40 लाख और प्रतिभागी को ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे। आइबीएसए विश्व खेलों में अब क्रमश: 20 लाख, 15 लाख, 10 लाख और प्रतिभागी को दो लाख मिलेंगे। विश्व जूनियर कप, चैंपियनशिप, जूनियर पैरा विश्व कप एवं चैंपियनशिप पर पहली बार क्रमश: 10 लाख, साढ़े सात लाख, पांच लाख और प्रतिभागी को डेढ़ लाख मिलेंगे। दृष्टिहीनों के क्रिकेट विश्व कप में स्वर्ण पदक पर पांच लाख, रजत पदक पर तीन लाख, कांस्य पदक पर दो लाख और प्रतिभागी को एक लाख दिए जाएंगे। विश्व सब जूनियर कप, चैंपियनशिप, सब जूनियर पैरा विश्व कप एवं चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर पांच लाख, रजत पदक पर तीन लाख, कांस्य पदक पर एक लाख दिया जाएगा। नेशनल जूनियर चैंपियनशिप, जूनियर पैरा नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर 50 हजार, रजत पर 30 और कांस्य पर 20 हजार मिलेंगे। नेशनल सब जूनियर चैंपियनशिप, सब जूनियर पैरा नेशनल चैंपियनशिप में पहली बार क्रमश: 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार का प्रावधान किया गया है। मानसिक दिव्यांग की विश्व मैराथान में स्वर्ण पदक पर 3 लाख, रजत पदक पर 2 लाख, कांस्य पर एक लाख व प्रतिभागिता 50 लाख मिलेंगे। मानसिक दिव्यांग स्पेशल ओलंपिक (नेशनल) में स्वर्ण पदक पर 50 हजार, रजत पर 30 हजार व कांस्य पर 20 हजार मिलेंगे। स्कूल व विश्वविद्यालय स्तर पर खेली जाने वाली खेलो इंडिया में राशि क्रमश : 50 हजार, 20 हजार व 30 हजार की गई है। सेफ जूनियर खेलों में स्वर्ण पदक पर डेढ़ लाख, रजत पर एक लाख व कांस्य पर 50 हजार राशि दी जाएगी। एशियन कॉमनवेल्थ जूनियर चैंपियनशिप एवं कप में क्रमश: तीन लाख, दो लाख व एक लाख मिलेंगे, जबकि सब जूनियर में डेढ़ लाख, एक लाख और 50 हजार मिलेंगे।

chat bot
आपका साथी