पांच नगर पालिका कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे

संवाद सहयोगी नारायणगढ़ नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को एक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 06:12 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 06:12 AM (IST)
पांच नगर पालिका कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे
पांच नगर पालिका कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ :नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को एक दिवसीय भूखड़ताल नगरपालिका नारायणगढ़ के प्रधान मंगा के अध्यक्षता में शुरू हुई। भूख हड़ताल पर अपनी मांगो को लेकर 5 कर्मचारी बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। भूख हड़ताल पर बैठक कर्मचारियों ने कहा समान काम, समान वेतन सभी प्रकार के कर्मचाकरयो पर लागू हो। 2 साल के अनुभव के आधार पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाये। 4000 जोखिम भत्ता लागू हो,कोरोना महामारी के दौरान कर्मचारी की मृत्यु पर उसे 5 लाख मुआवाजा मिले। विभाग में भेदभाव समाप्त हो व ठेका प्रथा भी बंद किया जाये। भूखहड़ताल में अशोक कुमार, धर्मवीर, हरकेश, कुलदीप, रामकुमार आदि बैठे।

chat bot
आपका साथी