अंबाला में आठ आइटीआइ की पहली मेरिट लिस्ट जारी

जिले की आठ राजकीय आइटीआइ में 2987 सीटों के लिए प्रथम मेरिट सूची में कुल 1590 अभ्यार्थियों की सूची जारी की गई है। राजकीय आइटीआइ अंबाला शहर की ओर से कुल 251 अभ्यर्थियों के रिकार्ड की जांच की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 07:20 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 07:20 AM (IST)
अंबाला में आठ आइटीआइ की पहली मेरिट लिस्ट जारी
अंबाला में आठ आइटीआइ की पहली मेरिट लिस्ट जारी

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जिले की आठ राजकीय आइटीआइ में 2987 सीटों के लिए प्रथम मेरिट सूची में कुल 1590 अभ्यार्थियों की सूची जारी की गई है। राजकीय आइटीआइ अंबाला शहर की ओर से कुल 251 अभ्यर्थियों के रिकार्ड की जांच की गई। अभी 370 अभ्यार्थियों के रिकार्ड की जांच करना बाकी है। पांच अभ्यर्थियों के आवेदनों को उनके दस्तावेजों के आधार पर रद किया गया है। इसी तरह से राजकीय आइटीआइ अंबाला शहर अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला इत्यादि में एक दिन में सबसे अधिक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करने वाला संस्थान है।

राजकीय औद्योगिक परीक्षण संस्थान अंबाला शहर के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया धीमी होने पर बताया कि अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करना एक मुख्य कार्य होता है, इसमें अधिक समय लगना संभावित है। पोर्टल भी अभी तक बहुत व्यस्त है कार्य अधिक होने के कारण 15 अक्टूबर दशहरे के दिन भी राजकीय औद्योगिक संस्थान में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक दाखिला के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज वेरीफाई करने का कार्य करेगा। इस कार्य के लिए संस्थान के 15 से 20 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है, जो अपना कार्य गंभीरता से करेंगे। इसी तरह से संस्थान में शनिवार को भी दाखिला के लिए दस्तावेज वेरिफिकेशन का कार्य किया जाएगा। शनिवार के लिए भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अभ्यर्थियों के दस्तावेज तय समय सीमा के अंदर करते हुए कार्य को प्रभावी ढंग से किया जाएगा।

---------- -जिला की आइटीआइ की पहली सूची आइटीआइ - सीट अलाट - वेरिफाइड - रिजेक्टेड - नाट वेरिफाइड - फीस पेड अंबाला छावनी - 191 - 81 - 0 - 110 - 44

अंबाला शहर - 626 - 308 - 12 - 306 - 56

वूमन अंबाला शहर - 261 - 139 - 0 - 122 - 74

बराड़ा - 258 - 103 - 24 - 131 - 15

वूमन नारायणगढ़ - 16 - 16 - 0 - 0 - 0

हसनपुर - 12 - 0 - 0 - 12 - 0

नहौनी - 25 - 11 - 0 - 14 - 0

भारांपुर - 201 - 67 - 11 - 123 - 25

chat bot
आपका साथी