जिला सत्र न्यायाधीश ने किया केंद्रीय कारागार में निरीक्षण

जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रम अग्रवाल ने केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों से बातचीत की व उनकी समस्याएं सुनी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 07:20 AM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 07:20 AM (IST)
जिला सत्र न्यायाधीश ने किया केंद्रीय कारागार में निरीक्षण
जिला सत्र न्यायाधीश ने किया केंद्रीय कारागार में निरीक्षण

जासं, अंबाला शहर : जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रम अग्रवाल ने केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों से बातचीत की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कारागार में कैदियों के लिए स्थापित अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार में स्थापित लिगल एंड क्लिनिक का भी निरीक्षण किया। बेकरी और रसोई घर का भी निरीक्षण किया और वहां पक रहे खाने की भी जांच की। जिला कारागार में 1122 पुरुष कैदी, 40 महिला कैदी व 1 बच्चा रह रहे हैं। मौके पर सीजेएम एवं सचिव दानिश गुप्ता व सुपरिटेंडेंट उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी