दिल्ली से मंजी साहिब पहुंचा साइकिल पर जत्था

दिल्ली से एक सिखों का जत्था साइकिल पर सवार होकर शहर के गुरुद्वारा मंजी साहिब पहुंचा। जो सुबह आनंदपुर साहिब के लिये रवाना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 09:19 AM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 09:19 AM (IST)
दिल्ली से मंजी साहिब पहुंचा साइकिल पर जत्था
दिल्ली से मंजी साहिब पहुंचा साइकिल पर जत्था

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : दिल्ली से एक सिखों का जत्था साइकिल पर सवार होकर शहर के गुरुद्वारा मंजी साहिब पहुंचा। जो सुबह आनंदपुर साहिब के लिये रवाना होगा। इसके बाद दिल्ली के लिये वापसी होगी। जत्थे में पहुंचे जगदीप सिंह पूरी और अमरदीप सिंह ने बताया कि साइकिल जत्थे में 30 साथी हैं। जो सभी साइकिल पर यात्रा कर रहे हैं। जो दिल्ली से होते हुए अलग-अलग गुरुद्वारा से आनंदपुर साहिब जा रहे हैं। उन्होंने साइकिल यात्रा 2015 में ग्रुप शुरू किया था, जिसका मकसद सेहत और सरूप को लेकर शुरू किया था। साइकिल के फायदे बताते हुये कहा कि वह इस बार 700 किलोमीटर की यात्रा करेंगे, वह शाम साढ़े चार बजे पहुंच गये। इसी रास्ते वापस दिल्ली जाएंगे। इस बार वह नौवीं बार आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी