निगम प्रशासन ने शुरू किया फॉ¨गग का काम

ट्विन सिटी में बढ़ रहे डेंगू के संदिग्ध केस के चलते नगर निगम ने जहां फॉ¨गग का काम शुरू हो गया है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग अभी भी नींद से नहीं जागा है। इसीलिए जनता में दहशत बनी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 01:38 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 01:38 AM (IST)
निगम प्रशासन ने शुरू किया फॉ¨गग का काम
निगम प्रशासन ने शुरू किया फॉ¨गग का काम

जागरण संवाददाता, अंबाला : ट्विन सिटी में बढ़ रहे डेंगू के संदिग्ध केस के चलते नगर निगम ने जहां फॉ¨गग का काम शुरू हो गया है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग अभी भी नींद से नहीं जागा है। इसीलिए जनता में दहशत बनी हुई है। निगम की सफाई ब्रांच की ओर से मंगलवार शाम को छावनी के निकलसन रोड के साथ-साथ आसपास के एरिया में यह फॉ¨गग कराई गई। अभी तक जो केस सामने आएं हैं वहां पर कोई छिड़काव की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

बता दें कि दैनिक जागरण 24 सितंबर के अंक यानि सोमवार को इस मामले को प्रकाशित किया था और फॉ¨गग के साथ-साथ छिड़काव नहीं होने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद नगर निगम के आयुक्त के आदेशों पर छावनी में फॉ¨गग देखी गई। लेकिन जिस तरह से फॉ¨गग हो रही है उससे जनता को कोई फायदा नहीं हो रहा है। निकलसन रोड निवासी अमरजीत, सुरेश और दुकानदार मोहित ने बताया फॉ¨गग गाड़ी रोड से होकर ही गुजर गई जबकि गलियों में अंदर तक नहीं आई। ऐसे में मच्छरों से कोई निजात नहीं मिलेगी। फॉ¨गग की बजाए यह तो खानापूर्ति दिखाई दे रही है इसीलिए निगम अधिकारी इस तरफ ध्यान दें।

chat bot
आपका साथी