डोर-टू-डोर उठे कूड़ा तो सुधरे स्वच्छता रैकिग

नगर निगम ने स्वछता रैंकिग में आने के लिए अभी से सुधार लाने का काम शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 08:20 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 08:20 AM (IST)
डोर-टू-डोर उठे कूड़ा तो सुधरे स्वच्छता रैकिग
डोर-टू-डोर उठे कूड़ा तो सुधरे स्वच्छता रैकिग

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: नगर निगम ने स्वच्छता रैंकिग में आने के लिए अभी से सुधार लाने का काम शुरू कर दिया है। इस चरण में अब निगम का डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम जल्द शुरू होगा। इसके बाद कूड़े से खाद बनाने का काम किया जाएगा। इसके बाद ही निगम स्वच्छता रैकिग की दौड़ में शामिल होगा। बता दें कि 2020 की स्वच्छता रैंकिंग में नगर निगम पिछड़ गया था।

मालूम हो कि नगर निगम के घरों से कूड़ा उठाने के लिए कंपनी के टेंडर को मंजूरी मिल गई है। अब 6 अगस्त को कंपनी का टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद कंपनी नगर निगम सीमा में घरों से कूड़ा उठाने का काम करेगी। हालांकि निगम ने दो कंपनी के टेंडर को मंजूरी के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा है। इसमें एक कंपनी के टेंडर को मंजूरी मिली है। वहीं जल्द ही दूसरे कंपनी के टेंडर को स्वीकृति मिलेगी। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी घरों से कूड़ा उठाने का काम शुरू करेंगे

नियमित डाला जाएगा कूड़ा

अब ढलावघरों से नियमित कूड़ा उठाने और चूना डाला जाएगा। स्वच्छता रैंकिग में सुधार लाने के लिए अब धीरे-धीरे सफाई व्यवस्था में सुधार आने लगा है। नगर निगम की मानें तो अब स्वच्छता रैंकिंग का सर्वे नए साल साल में होगा, लेकिन नगर निगम ने इसके लिए अभी से ही अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यालय से घरों से कूड़ा उठाने वाली कंपनी के टेंडर को स्वीकृति मिल गई है। अब कंपनी जल्द ही घरों से कूड़ा उठाने का काम करेगी। वहीं कूड़े से खाद बनाने काम भी होगा, तो स्वच्छता रैंकिग में सुधार होगा।

chat bot
आपका साथी