ब्लाइंड मर्डर सुलझाना रहेगा पुलिस के लिए चुनौती

कस्बे थाने में 2018 में 516 मामले दर्ज हुए तो 2019 में 477 मामले दर्ज हुए। वहीं चोरी व मारपीट के मामलों में बढ़ोतरी हुई जबकि दुर्घटनाएं पिछले साल के मुकाबले क्षेत्र में बढ़ी। छह मामले हत्या के दर्ज होने बावजूद एक ब्लाइंड मर्डर में पुलिस पता लगाने में नाकामयाब रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jan 2020 09:00 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jan 2020 09:00 AM (IST)
ब्लाइंड मर्डर सुलझाना रहेगा पुलिस के लिए चुनौती
ब्लाइंड मर्डर सुलझाना रहेगा पुलिस के लिए चुनौती

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : कस्बे थाने में 2018 में 516 मामले दर्ज हुए तो 2019 में 477 मामले दर्ज हुए। वहीं चोरी व मारपीट के मामलों में बढ़ोतरी हुई, जबकि दुर्घटनाएं पिछले साल के मुकाबले क्षेत्र में बढ़ी। छह मामले हत्या के दर्ज होने बावजूद एक ब्लाइंड मर्डर में पुलिस पता लगाने में नाकामयाब रही। 2018 में 12 हत्या हुई और 2019 में आधा दर्जन हत्या के मामले दर्ज हुए।

कस्बा में यह रहे बड़े मामले

एक

-10 जनवरी को अवैध सबंध के चलते गांव नगावा के इमरान को फंदा पर लटके मिला। मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी सहित प्रेमी के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

-दो

14 फरवरी को हरियाणा रोडवेज सब डिपो के वर्कशॉप के पीछे झाड़ियों में नमन जोशी का शव और एक्टिवा जली हुई हालत में मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मर्डर व सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया था, लेकिन पुलिस इस मामले का पता लगाने में नाकामयाब रही।

तीन

2 मई को ट्रेवर एजेंट आजाद सिंह वासी गांव भूरेवाला की अपने कार्यालय दुर्गा कालोनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक आरोपित रनप्रीत निवासी ब्राहमण माजरा के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज किया था। सीआईए नारायणगढ़ पुलिस ने आरोपित को काबू किया था।

चार

2 जून को अध्यापक सेशन जज हत्याकांड के मुख्य गवाह रामबीर के गनमैन सुरेश कुमार की तीन बदमाशों द्वारा हत्या कर दी थी। तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मर्डर सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में पुलिस तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पांच

2 जुलाई को मुहआ खेडी के रंधीर हत्याकांड में मुख्य गवाह पूर्ण चंद की सोये हुए को गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपित मोहित मेंटल सहित अन्य के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज किया था लेकिन पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी मोहित मेंटल को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

छह

21 जुलाई को नारायणगढ़ के सरेआम बाजार में एक बदमाश ने मोबाइल छीनने को लेकर एक 34 वर्षीय सुमित यादव की सुए से हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपित रामा निवासी नारायणगढ़ के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

------

इसी तरह आपराधिक मामलों में 307 के मामले चार दर्ज हुए, जबकि दहेज के लिए हत्या करने के मामले में एक मामला दर्ज किया गया। आत्महत्या के लिए उकसाने का मामले तीन दर्ज किए गए, लेकिन चोरी के मामले 42 दर्ज किये गए। उनमें एक इलेक्टेनिकंस व साई मंदिर की चोरी सब से बड़ी चोरी थी।

क्षेत्र में मारकंडा, बेगना, वरुण सहित अन्य नदियां हैं। जिन पर अवैध खनन करने के मामले में पुलिस ने 28 मामले दर्ज किये हैं।

सब से ज्यादा क्षेत्र में दुर्घटनाएं हुई हैं। जिनमें सब से ज्यादा ओवरलोड खनन से भरे वाहनों के कारण कई युवाओं की मौत हुई हैं। जिनमें 25 मामले दर्ज किये हैं। इसके आलावा कई मामले दुर्घटनाओं के लापरवाही के दर्ज किये और कई फैसले में निपटान दिये गए। इस के साथ मारपीट के मामले 41 के करीब दर्ज किये हैं और एटीएम द्वारा ठगी और छीना झपटी के मामले भी कई दर्ज किए गए।

chat bot
आपका साथी