विकास की नई इबादत लिखने का काम कर रही भाजपा सरकार : विज

सरकार विकास की नई इबादत लिखने का काम कर रही है। विकास कार्यो को नया स्वरूप देने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। इसमें आमजन का विशेष सहयोग अपेक्षित है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 07:10 AM (IST)
विकास की नई इबादत लिखने का काम कर रही भाजपा सरकार : विज
विकास की नई इबादत लिखने का काम कर रही भाजपा सरकार : विज

जागरण संवाददाता, अंबाला : सरकार विकास की नई इबादत लिखने का काम कर रही है। विकास कार्यो को नया स्वरूप देने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। इसमें आमजन का विशेष सहयोग अपेक्षित है। इसके लिए संबंधित वार्ड प्रधान और कार्यकर्ता शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यो की सूची तैयार करें। सूची तैयार होने के बाद सौंपे जिससे बाकी बचे विकास कार्यो को त्वरित शुरू कराया जा सके। ये बातें राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कही। विज लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में शनिवार को छावनी विधानसभा क्षेत्र पूरे हुए और प्रस्तावित कार्यो के बारे में जानकारी दे रहे थे।

अंबाला-दिल्ली मार्ग पर शहीदी स्मारक, आर्य भट्ट विज्ञान केंद्र व अंबाला-जगाधरी मार्ग पर निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर के निर्माण संबंधी रिपोर्ट लघु फिल्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं को दिखाई गई। उन्होंने कहा कि छावनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की नई इबारत लिखने का काम किया जा रहा है। विकास की ²ष्टि से करोड़ों रुपये की लागत से शहीदी स्मारक, आर्य भट्ट विज्ञान केन्द्र, बैंक स्क्वेयर, आधुनिक नागरिक अस्पताल, अंबाला-साहा हाईवे चौड़ीकरण, अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम, सुभाष पार्क का जीर्णोद्धार, लघु सचिवालय, स्पो‌र्ट्स हास्टल, स्वागत द्वार, आल वेदर स्वीमिग पुल, होम्योपैथिक कालेज का निर्माण सहित 131 से अधिक धर्मशालाएं एवं सामुदायिक भवन सहित कई विकास कार्य चल रहे हैं।

विज ने कहा कि नगर परिषद के तहत 125 करोड़ की लागत से शहर में सीवरेज डाला जा रहा है, जिसके तहत कहीं पर भी खुली नालियां नहीं होगी। सदर बाजार और निकलसन बाजार को सुधारने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मौके पर भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, राजीव डिपल, किरण पाल चौहान, अजय पराशर, विजेंद्र चौहान, बीएस बिन्द्रा, ललित चौधरी, रवि सहगल, सोम चोपड़ा, पुष्पा गुप्ता, नीलम शर्मा, ललिता प्रसाद के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी