कानपुर से आकर महिला पर गोलियां चलाने वाला गिरफ्तार

नेपियर रोड पर रहने वाली महिला के घर में घुसकर उसे गोलियां मार घायल करने वाले आरोपित अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jun 2020 09:12 AM (IST) Updated:Wed, 17 Jun 2020 09:12 AM (IST)
कानपुर से आकर महिला पर गोलियां चलाने वाला गिरफ्तार
कानपुर से आकर महिला पर गोलियां चलाने वाला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अंबाला : नेपियर रोड पर रहने वाली महिला के घर में घुसकर उसे गोलियां मार घायल करने वाले आरोपित अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। उल्लेखनीय है कि आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित पक्ष ने डीएसपी अंबाला कैंट से मुलाकात की थी।

बता दें कि 24 मई 2020 को प्रीति पांडे नेपियर पर स्थित अपने आवास पर थी। इसी दौरान अभिषेक कटियार निवासी गांव फिरोजपुर थाना सिकंदरा जिला कानपुर देहट आया और उसने दो गोलियां प्रीति पर फायर कर दी। स्वजन महिला को कैंट नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 25 मई को महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

chat bot
आपका साथी