महिलाओं को बच्चों को दी शोषण से बचने की जानकारी

संवाद सहयोगी, शहजादपुर : कस्बे की डेहा बस्ती में जागरूक अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी सुरे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Dec 2017 01:29 AM (IST) Updated:Sun, 17 Dec 2017 01:29 AM (IST)
महिलाओं को बच्चों को दी शोषण से बचने की जानकारी
महिलाओं को बच्चों को दी शोषण से बचने की जानकारी

संवाद सहयोगी, शहजादपुर : कस्बे की डेहा बस्ती में जागरूक अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी सुरेश पाल ने महिलाओं के साथ ही नाबालिग को शोषण से बचने की जानकारी दी गई।

उन्होंने महिलाओं को समझाया कि यदि उनके आसपास कोई अपराध हो रहा है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। इसके अलावा किसी बच्ची या किसी महिला के साथ कोई छेड़छाड़ करता है, तो तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर इसकी सूचना दे। इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति नशा बेचता है, तो उसकी भी सूचना थाने में दें। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया, जिसको लेकर सभी गांवों, ईंट भट्ठों और कस्बे के साथ लगती बस्तियों में इस प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अगर कोई किसी के मकान में कोई किरायेदार रहता है, तो वह इसकी भी सूचना पुलिस स्टेशन में दर्ज कराए और किसी संदिग्ध को मकान किराये पर न दें।

ट्रैफिक नियमों की दी परीक्षा

शहजादपुर : यातायात पुलिस ने ब्लॉकस्तर पर यातायात नियमों से संबंधित परीक्षा शुरू की है। यातायात थाने के प्रभारी बल¨वद्र ¨सह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए इस प्रकार की परीक्षा का आयोजन किया गया है। पहले खंडस्तर से यह परीक्षा आरंभ की गई है। उसके बाद जो बच्चे परीक्षा में पास होंगे, तो उन्हें जिलास्तर की परीक्षा दिलाई जाएगी। शहजादपुर यातायात क्षेत्र में नारायणगढ़ में श्रीमद्भागवत गीता विद्या मंदिर और शहजादपुर में ग‌र्ल्स हाई स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

chat bot
आपका साथी