ननि टैक्स लगाने से पहले लेगा जनता की राय

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नगर निगम अंबाला द्वारा संपत्ति कर व अन्य करों को अंतिम रूप देने से पहल

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 01:03 AM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 01:03 AM (IST)
ननि टैक्स लगाने से पहले लेगा जनता की राय

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नगर निगम अंबाला द्वारा संपत्ति कर व अन्य करों को अंतिम रूप देने से पहले जनता से राय लेने का निर्णय लिया है। यह निर्णय ननि में शुक्रवार को असेस्मेंट ऑफ प्रॉपर्टी टैक्स अन्य टैक्स व लाइसेंस सब कमेटी की जरनैल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि असेस्मेंट ऑफ प्रॉपर्टी टैक्स, अन्य टैक्स व ट्रेड लाइसेंस फीस के निर्धारण से पूर्व आम जनता की आपत्तिया और सुझाव आमंत्रित किए जाएं। समिति के इस निर्णय अनुसार ननि ने उक्त टैक्सों की वर्तमान दरों की सूची नगर निगम अंबाला कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगा दी है और यह सूची नगर निगम की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इन दरों के बारे में कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव दे सकता है। यह सुझाव 30 नवंबर तक नगर निगम कार्यालय में दिए जा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी