इंसान के लिए सुखद नही होगा एलियन से सामना

बीजिंग। एलियन से इंसान का सामना होने की बातें अक्सर वैज्ञानिकों से लेकर आम आदमी तक करते रहते हैं लेकिन यदि ऐसा होता है तो यह इंसानों के लिए सुखद स्थिति नहीं होगी।

By Edited By: Publish:Tue, 28 Aug 2012 11:54 AM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2012 11:54 AM (IST)
इंसान के लिए सुखद नही होगा एलियन से सामना

बीजिंग। एलियन से इंसान का सामना होने की बातें अक्सर वैज्ञानिकों से लेकर आम आदमी तक करते रहते हैं लेकिन यदि ऐसा होता है तो यह इंसानों के लिए सुखद स्थिति नहीं होगी।

यह कहना है भौतिकशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता ब्रायन पी.श्मिट का। उनका ऐसा कहना उन तमाम लोगों की उम्मीदों के बिल्कुल उलट है जो इंसान व एलियंस के बीच दोस्ती का अनुमान करते है और जिसका उदाहरण ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म 'कोई मिल गया' में भी देखने को मिलता है।

ब्रायन का कहना है कि इंसान से एलियन का आमना-सामना किसी के लिए अच्छा नहीं हो सकता। उनका हालांकि यह भी कहना है कि इसे लेकर लोगों को अधिक चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

ब्रायन को वर्ष 2011 में भौतिकशास्त्री सॉल पर्लमटर तथा एडम रीस के साथ नोबेल पुरस्कार दिया गया था। उन्हे यह पुरस्कार ब्रह्मांड का विस्तार तेज गति से होने के साक्ष्य मुहैया कराने के लिए दिया गया था।

सूत्रों के अनुसार, ब्रियान ने चीन की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के 28वें महासम्मेलन में कहा, ''मैं समझता हूं कि एलियंस को यह बताना बुद्धिमानी नहीं है कि हम कहां रह रहे है, क्योंकि उसके साथ इंसान का किसी भी तरह का आमना-सामना सुखद नहीं होगा।''

ब्रायन ने हालांकि यह भी कहा, ''एलियंस कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे लेकर हमें चिंतित होने की आवश्यकता है। यह हमसे बहुत दूर होगा और इसे ब्रह्मांड में 'अ' स्थान से 'ब' स्थान तक पहुंचने में बहुत वक्त लगता है।''

ब्रायन, पर्लमटर तथा रीस की खोज से पहले यह धारणा थी कि ब्रह्मांड का विस्तार धीमा हो रहा है लेकिन उनकी खोज के नतीजों के मुताबिक, 'डार्क एनर्जी' आकाशगंगा को धकेलता जा रहा है, जिससे ब्रह्मांड का विस्तार तेजी से हो रहा है।

उनका यह भी कहना है कि एक निश्चित विस्तार के बाद यह अचानक समाप्त हो जाएगा। ब्रायन के शोध के अनुसार, ब्रह्मांड के तेज गति से हो रहे विस्तार को देखते हुए किसी दूसरे ग्रह पर पहुंचना मुश्किल होगा। इसका अर्थ यह है कि भविष्य में अधिक बुद्धिमान परग्रही से मिलने की सम्भावना भी कम है।

उन्होंने कहा, ''ब्रह्मांड का भविष्य अंधकारमय मालूम पड़ता है। चीजें तेज गति से हो रही है। एलियंस की खोज के संदर्भ में यह पूरी तरह चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है। सम्भवत: ऐसा कभी न हो। हमारे जैसे जीव ब्रह्मांड में शायद बेहद दुर्लभ है।''

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी