किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Misbehavior with teenager. गुजरात में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 01:01 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 01:01 PM (IST)
किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

अहमदाबाद, जेएनएन। अहमदाबाद के विंजोल इलाके में मां और बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ड्रेस बेचने वाली एक महिला ने पड़ोस की एक किशोरी को घर बुलाकर ड्रेस पसंद करने के बहाने उसका निर्वस्त्र वीडियो बनाकर अपने बेटे को दे दिया और उसका बेटा इस वीडियो के जरिए किशोरी को ब्लैकमेल कर डेढ वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के माता-पिता को इसकी भनक मिलते ही महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। महिला पुलिस ने मां और बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यहां विजोल इलाके में रहने वाली रेखाबेन ने पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को ड्रेस का चयन करने के लिए घर बुलाया। किशोरी ड्रेस का चयन कर उसे पहनने लगी तो रेखाबेन ने मौके का फायदा उठाकर उसका निर्वस्त्र वीडियो बना लिया और इसे उसने अपने पुत्र जीतू को दे दिया।

जीतू ने निर्वस्त्र वीडियों किशोरी को दिखाया और वायरल करने की धमकी देकर अपनी हवश का शिकार बनाया। किशोरी ने महिला पुलिस के सामने बताया कि यदि वह विरोध करती तो रेखाबेन और उसका पुत्र उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। तंग आकर किशोरी ने अपने मां-बाप से सारी हकीकत बयां कर दी। महिला ने बताया कि पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।  

chat bot
आपका साथी