जादू के शो में जादूगर ने हवा में की फायरिंग, एक घायल

जादूगर का शो के दौरान टिकट चेकर और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान जादूगर ने अपनी रिवॉल्वर से हवा में तीन-चार राउंड फायरिंग कर दी। इससे एक व्यक्ति को गोली का छर्रा लग गया। पुलिस ने जादूगर सहित चार को अरेस्ट कर लिया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 09 Jun 2016 05:51 AM (IST) Updated:Thu, 09 Jun 2016 05:57 AM (IST)
जादू के शो में जादूगर ने हवा में की फायरिंग, एक घायल

वडोदरा। शहर के रंग उपवन ग्राउंड में इन दिनों जादूगर का शो चल रहा है। मंगलवार रात को शो के दौरान टिकट चेकर और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान जादूगर ने अपनी रिवॉल्वर से हवा में तीन-चार राउंड फायरिंग कर दी। इससे एक व्यक्ति को गोली का छर्रा लग गया। पुलिस ने इस मामले में जादूगर सहित चार को अरेस्ट कर लिया है।

- मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को टिकट चेकर का तीन-चार युवकों से विवाद हो गया।
- बात मारपीट तक जा पहुंची। इसी दौरान मौके पर जादूगर करण आ पहुंचा और उसने अपनी रिवॉल्वर से हवा में फायरिंग शुरू कर दी।
- गोली का एक छर्रा एक व्यक्ति के गर्दन में जा घुसा। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
- जादू का शो शुरू ही होने वाला था। इसके चलते काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
- फायरिंग की आवाज से अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
- कुछ लोगों ने शो में तोड़फोड़ भी की। पुलिस के आने पर लोग शांत हुए।
- सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जादूगर करण सहित उसके चार साथियों को अरेस्ट कर लिया।

chat bot
आपका साथी