50 जवानों को घेर लिया था 300 उपद्रवियों की भीड़ ने

आरक्षण के मुद्दे पर अहमदाबाद में भड़की हिंसा की आंच में कुछ ही मिनट बाद सूरत शहर भी घिर गया। उपद्रवियों ने शहर में जगह-जगह आगजनी व तोडफ़ोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 27 Aug 2015 01:40 AM (IST) Updated:Thu, 27 Aug 2015 01:42 AM (IST)
50 जवानों को घेर लिया था 300 उपद्रवियों की भीड़ ने

सूरत। आरक्षण के मुद्दे पर अहमदाबाद में भड़की हिंसा की आंच में कुछ ही मिनट बाद सूरत शहर भी घिर गया। उपद्रवियों ने शहर में जगह-जगह आगजनी व तोडफ़ोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया। इसके चलते शहर की सभी मुख्य सड़कों और चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया, लेकिन पुलिस बल की संख्या आक्रोशित भीड़ के सामने बहुत कम थी। इसलिए उपद्रवियों के निशाने पर मुख्य रूप से पुलिसकर्मी ही रहे।

सूरत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 300 लोगों की भीड़ मिलेनियम पार्क के पास तोडफ़ोड़ कर रही थी। सूचना मिलते ही 50 पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई, लेकिन भीड़ के सामने जवानों की संख्या कम थी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आक्रोशित भीड़ ने इन पर ही पथराव शुरू कर दिया, जिसमें 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। सभी घायल पुलिसकर्मियों को शहर के स्मीमेर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

chat bot
आपका साथी