नाबालिग प्रेमी ने शक के चलते नाबालिग प्रेमिका के बाल काटे

नाबालिग प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के बाल काट दिए। इसके बाद कैंची से हमला कर फरार हो गया। प्रेमी को शक था कि प्रेमिका के किसी और लड़के से भी संबंध है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 14 Jun 2016 05:10 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jun 2016 05:17 AM (IST)
नाबालिग प्रेमी ने शक के चलते नाबालिग प्रेमिका के बाल काटे

सूरत। महुवा तहसील के वाछावड गांव में नाबालिग प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के बाल काट दिए। इसके बाद प्रेमिका पर कैंची से हमला कर फरार हो गया। प्रेमी को शक था कि प्रेमिका के किसी और लड़के से भी संबंध है।

किशोर वाछावड गांव, वहीं किशोरी बरताड गांव की रहने वाली है। दोनों ही बिलखडी हाईस्कूल में साथ ही पढ़ते हैं और इनके बीच प्रेम संबंध थे। लड़के को शक हुआ कि उसकी प्रेमिका के स्कूल के ही एक अन्य लड़के से भी संबंध है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने पर उसने किशोरी को गांव की सीमा में सुनसान जगह मिलने बुलाया।

जैसे ही किशोरी वहां पहुंची तो इनके बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान लड़के ने उसके बाल पकड़े और जेब से कैंची निकालकर काट दिए। इसके बाद उसने चेहरे पर भी कैंची से वार करने की कोशिश की। किशोरी के गाल पर कैंची के कुछ जख्म लग गए। इसके बाद किशोर मौके से फरार हो गया। लड़की ने यह बात अपने घरवालों को बताई तो लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। किशोर घर से फरार हो गया है।

chat bot
आपका साथी