पलंग के नीचे छिपा था प्रेमी, ससुर ने पकड़ लिया तो बहू ने दे दी जान

एक विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। विवाहिता को उसके ससुर ने प्रेमी के साथ घर में पकड़ लिया था। बदनामी के डर की वजह से बहू ने फांसी लगा ली।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 12 Jul 2016 06:46 AM (IST) Updated:Tue, 12 Jul 2016 06:50 AM (IST)
पलंग के नीचे छिपा था प्रेमी, ससुर ने पकड़ लिया तो बहू ने दे दी जान

सूरत। शहर के रुस्तमपुरा इलाके में सोमवार शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। विवाहिता को उसके ससुर ने प्रेमी के साथ घर में पकड़ लिया था। बदनामी के डर की वजह से बहू ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया।

रुस्तमपुरा इलाके के पार्क एवेन्यू अपार्टमेंट में रहने वाले कृणाल कापडिया डाइंग प्रिंटिंग मिल में सुपरवाइजर हैं। कृणाल की शादी करीब 5 साल पहले मोहिनी से हुई थी। परिवार में अब 4 साल का बेटा भी है। मंगलवार दोपहर को मोहिनी घर पर अकेली थी। पति नौकरी पर, बेटा स्कूल और ससुर किसी काम से घर से बाहर थे।


मनोजभाई के पिता पुरुषोत्तम के बताए अनुसार वे किसी सरकारी अधिकारी से मिलने गए थे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसलिए जल्द ही घर लौट आए। उन्होंने बहू मोहिनी के अलावा घर में किसी व्यक्ति के होने की आहट सुनी। वहीं, मोहिनी ने भी काफी देर से दरवाजा खोला। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। पुरुषोत्तम भी उसके पीछे-पीछे कमरे तक जा पहुंचे और छानबीन करने लगे। इसी दौरान उन्हें बेडरूम में पलंग के नीचे एक लड़का छिपा हुआ दिखाई दिया। पुरुषोत्तम ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह धक्का देकर भाग निकला। पुरुषोत्तम भी उसके पीछे भागे। कुछ देर बाद जब वे वापस घर लौटे तो मानसी को कमरे में फंदे पर लटकते देखा। उन्होंने पड़ोसियों व बेटे को इसी सूचना दी। दरअसल, वह लड़का मोहिनी का प्रेमी था, जिसकी पहचान धर्मेश के रूप में हुई है। धर्मेश भी विवाहित है।

chat bot
आपका साथी