राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, पालतू कुत्ते को ओढ़ा दिया तिरंगा

शहर में 26 जनवरी को ‘पेट रन’ का आयोजन किया गया था। इसमें एक व्यक्ति ने अपने कुत्ते को राष्ट्रीय ध्वज ओढ़ा रखा था। इस मामले में कुत्ते के मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2016 05:01 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2016 05:05 AM (IST)
राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, पालतू कुत्ते को ओढ़ा दिया तिरंगा

सूरत। शहर में 26 जनवरी को ‘पेट रन’ का आयोजन किया गया था। इसमें एक व्यक्ति ने अपने कुत्ते को राष्ट्रीय ध्वज ओढ़ा रखा था। इस मामले में कुत्ते के मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

क्या है मामला...
- शहर की एक संस्था द्वारा 26 जनवरी को ‘पेट रन’ का आयोजन किया गया था।
- इसमें शहरवासी अपने पालतु पशुओं को रंग-बिरंगी पोशाक पहनाकर शामिल हुए थे।
- इन्हीं में से एक भरत भीम सिंह गोहिल ने अपने जर्मन शैफर्ड कुत्ते पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ओढ़ा रखा था।
- दूसरे दिन यह फोटो मीडिया में आया। इसका अनेकों जगह विरोध प्रदर्शन भी हुआ।
- इस मामले में अजीज आरिफ साइकिलवाला ने उमरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
- पुलिस ने ‘द प्रिवेंशन ऑफ इन्सल्ट टू नेशनल ऑनर एक्ट 1971 की धारा-2‘ के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
- पुलिस के अनुसार घर पर न होने के चलते फिलहाल भरत भीम सिंह गोहिल को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
- राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के चलते भरत को तीन साल की जेल, जुर्माना या फिर जुर्माना व जेल दोनों ही हो सकती हैं।

chat bot
आपका साथी