Ram Temple News: सूरत के ज्वैलर्स ने बनाया चांदी का राम मंदिर, कीमत करीब 7 लाख; 2 महीने में हुआ तैयार

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र द्वारा गठित ट्रस्ट ने अक्टूबर तक मंदिर के गर्भगृह का निर्माण पूरा करने और 21 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 के बीच भगवान राम की मूर्ति स्थापित कर इसे श्रद्धालुओं के लिए खोलने का लक्ष्य रखा है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 21 Mar 2023 04:19 AM (IST) Updated:Tue, 21 Mar 2023 05:07 AM (IST)
Ram Temple News: सूरत के ज्वैलर्स ने बनाया चांदी का राम मंदिर, कीमत करीब 7 लाख; 2 महीने में हुआ तैयार
सूरत के ज्वैलर्स ने बनाया चांदी का राम मंदिर

गुजरात, डिजिटल डेस्क। सूरत के एक ज्वैलर्स ने राम मंदिर की चांदी की प्रतिकृतियां बनाईं है। डी. खुशालभाई ज्वैलर्स के मालिक दीपक चोकसी ने बताया कि राम मंदिर भारतीय संस्कृति की धरोहर है इसलिए हमने सोचा कि इसकी प्रतिकृति हम चांदी में बनाए। हमने 4 अलग-अलग प्रतिकृतियां बनाई हैं। सबसे छोटा प्रतिकृति 650 ग्राम चांदी से बना हुआ है और सबसे बड़ा साढ़े 5 किलो चांदी से बना हुआ है। सबसे छोटे मंदिर की कीमत करीब 80,000 रुपए है और सबसे बड़े की कीमत करीब साढ़े 5 लाख रुपए है। इसे बनाने में 2 महीने लगे हैं।

तैयार होने लगी राम मंदिर के गर्भगृह की छत, लगाई जा रही बीम

राम मंदिर के गर्भगृह की छत तैयार होने लगी है। गर्भगृह की दीवारें तैयार होने के बाद अब बीम के पत्थर संयोजित किए जाने लगे हैं। इसकी शुरुआत गर्भगृह के प्रदक्षिणा पथ के हिस्से से हुई। इसी दिशा में दीवारों पर बीम के पत्थर लगाए जा रहे हैं। इसके ऊपर छत के गढ़े पत्थर लगाए जाएंगे। साथ ही गर्भगृह की दीवारों पर सफेद मार्बल लगाया जाएगा।

Gujarat | A jeweller in Surat has made various replicas of 'Ram Temple' that are made up of Silver. (20.03) pic.twitter.com/UoW4OZ6cUr

— ANI (@ANI) March 20, 2023

उधर महाराष्ट्र के जंगलों में दरवाजे लगाने के लिए सागौन की लकड़ी की कटाई का दूसरा चरण भी शुरू होने को है। रामनगरी के विशेषज्ञों की निगरानी में यह कार्य प्रारंभ होगा। पहले चरण में लगभग चार सौ से अधिक घन फीट लकड़ी काटी जा चुकी है। इस लकड़ी को दरवाजे के योग्य तैयार किया जा रहा है। इसके बाद उसे अयोध्या लाया जाएगा।

यहीं पर जुलाई माह से दरवाजे निर्मित होंगे। अगस्त- सितंबर से मंदिर में दरवाजे लगाये जाने लगे हैं। इस कार्य के लिए हैदराबाद की एक फर्म के कारीगर चिह्नित किए गए हैं। ये रामनगरी पहुंच कर ही दरवाजे निर्मित करेंगे। मंदिर में कुल 44 दरवाजे लगने हैं। एक ट्रस्टी ने बताया कि रामलला को गर्भगृह में विराजमान करने के पहले प्रथम तल की फिनिशिंग पूरी कर ली जाएगी। इस समय छत तैयार की जा रही है।

दिसंबर तक तैयार हो जाएगा प्रथम तल अयोध्या

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति देखी। उन्होंने पूछा, दिसंबर तक मंदिर कैसा दिखेगा, कितना हिस्सा तैयार हो जाएगा। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर तक मंदिर का प्रथम तल, नृत्य मंडप व रंग मंडप निर्मित हो जाएगा। मंदिर के फर्श पर संगमरमर लग जाएगा।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र द्वारा गठित ट्रस्ट ने अक्टूबर तक मंदिर के गर्भगृह का निर्माण पूरा करने और 21 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 के बीच भगवान राम की मूर्ति स्थापित कर इसे श्रद्धालुओं के लिए खोलने का लक्ष्य रखा है।

chat bot
आपका साथी