बाढ़ प्रभावित गुजरात को 1,055 करोड़ की आर्थिक मदद

2017-18 के दौरान गुजरात में बाढ़ ने कहर बरपाया था।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 28 Feb 2018 01:37 PM (IST) Updated:Wed, 28 Feb 2018 01:37 PM (IST)
बाढ़ प्रभावित गुजरात को 1,055 करोड़ की आर्थिक मदद
बाढ़ प्रभावित गुजरात को 1,055 करोड़ की आर्थिक मदद

नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्र ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित बिहार और गुजरात के लिए क्रमश: 1,711 और 1,055 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद को मंजूरी दे दी। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई है। इस आर्थिक पैकेज पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय समिति की बैठक में मुहर लगी।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'उच्च स्तरीय समिति ने बिहार के लिए 1,711.66 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद को मंजूरी दी है। समिति ने राष्ट्रीय आपदा राहत निधि (एनडीआरएफ) से गुजरात के लिए 1,055.05, केरल के लिए 169.63, राजस्थान के लिए 420.57, तमिलनाडु के लिए 133.05 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद को स्वीकृति दी है। उत्तर प्रदेश को 420.69 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने पर मुहर लगाई है।'

समिति ने पश्चिम बंगाल के लिए 838.85 करोड़, छत्तीसगढ़ के लिए 395.91 करोड़ और मध्य प्रदेश के लिए 836.09 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने को मंजूरी दे दी है।

2017-18 के दौरान बिहार, गुजरात और राजस्थान में बाढ़ ने कहर बरपाया था। वहीं, 2017 में केरल ओखी चक्रवात से प्रभावित हुआ था। तमिलनाडु को भी चक्रवात ओखी की मार झेलनी पड़ी थी। इस कारण पूर्वोत्तर का मानसून भी प्रभावित हुआ था, जबकि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल बाढ़ की चपेट में आए थे। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को 2017 में खरीफ की फसल पर सूखे की मार पड़ी थी। बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा तथा गृह, वित्त, कृषि मंत्रालयों तथा नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी