नशे में चूर कार ड्राइवर ने 6 लोगों को कुचला

डिंडोली रोड पर शुक्रवार देर रात महानगरपालिका के 6 कर्मचारियों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। कर्मचारी सड़क पर टेंपों अड़ाकर मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक फुल स्पीड कार ने टेंपों को अपनी चपेट में ले लिया।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 12 Jun 2016 05:51 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jun 2016 05:55 AM (IST)
नशे में चूर कार ड्राइवर ने 6 लोगों को कुचला

सूरत। शहर के डिंडोली रोड पर शुक्रवार देर रात महानगरपालिका के 6 कर्मचारियों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। कर्मचारी सड़क पर टेंपों अड़ाकर मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक फुल स्पीड कार ने टेंपों को अपनी चपेट में ले लिया। टेंपों के साथ-साथ 6 कर्मचारी भी दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

- सूरत की सड़कों पर रात के समय ही साफ-सफाई व मरम्मत का काम किया जाता है। डिंडोली रोड पर शुक्रवार की रात मरम्मत व साफ-सफाई का काम चल रहा था। सेफ्टी के लिए कर्मचारियों ने सड़क पर एक टेंपो खड़ा कर रखा था। वाहनों के आवागमन के लिए सड़क का काफी हिस्सा खाली छोड़ा गया था। इसके बावजूद एक पिकअप वैन ने टैंपो को टक्कर मार दी। टैंपों के पीछे ही कर्मचारी काम कर रहे थे।
पिकअप ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद मौके से भाग निकला, जिसे कुछ ही देर बाद पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप ड्राइवर शराब के नशे में धुत था।

chat bot
आपका साथी