150 साल पुरानी दुनिया की अनोखी सोलर घड़ी का रहस्य खुला

सूरत। सन क्लॉक का दुर्लभ 'वर्टिकल मॉडल' हीरानगरी सूरत में है। ये 150 साल पुराना है। तत्कालीन अंग्रेज

By Edited By: Publish:Sun, 01 Feb 2015 02:20 AM (IST) Updated:Sun, 01 Feb 2015 02:04 AM (IST)
150 साल पुरानी दुनिया की अनोखी सोलर घड़ी का रहस्य खुला

सूरत। सन क्लॉक का दुर्लभ 'वर्टिकल मॉडल' हीरानगरी सूरत में है। ये 150 साल पुराना है। तत्कालीन अंग्रेज अफसर की विधवा ने पति की कब्र पर इसे लगवाया था। 14 साल पहले इसे मूल स्थान से हटा कर दूसरी जगह प्लांट किया गया। इस दौरान प्रशासन गलती कर बैठा। सन क्लॉक का मुख पूर्व-पश्चिम की ओर होता है, लेकिन वर्टिकल मॉडल की इस सन क्लॉक को उत्तार-दक्षिण दिशा में प्लांट कर दिया गया है।

पुरातत्वविद मितुल त्रिवेदी बताते हैं कि इस सन क्लॉक को सही दिशा में बिठाया जाए तो इसकी विशेषता को सहजता से आम आदमी महसूस कर सकता है। सामान्यत: इस प्रकार के सनडायल का मॉडल दीवार के ऊपर इस्तेमाल होता था। हालांकि इस प्रकार का वर्टिकल एवं डबल ऑर्म्ड सन डायल का मॉडल विश्व में नहीं है।

chat bot
आपका साथी