सूरत में सामूहिक मेहंदी रस्म का बना विश्व रिकॉर्ड

सूरत, जागरण संवाददाता। गुजरात के सूरत में शुक्रवार को एक साथ 521 महिलाओं और लड़कियों ने अपने हाथों मे

By Edited By: Publish:Sat, 29 Nov 2014 04:50 AM (IST) Updated:Sat, 29 Nov 2014 03:54 AM (IST)
सूरत में सामूहिक मेहंदी रस्म का बना विश्व रिकॉर्ड

सूरत, जागरण संवाददाता। गुजरात के सूरत में शुक्रवार को एक साथ 521 महिलाओं और लड़कियों ने अपने हाथों में मेहंदी लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सूरत शहर में 30 नवंबर को होने वाले 111 लड़कियों के सामूहिक विवाह समारोह को लेकर उनकी मेहंदी की रस्म शुक्रवार को पूरी की गई। मेहंदी की सामूहिक रस्म के मौके पर 111 लड़कियों के परिवार की अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं। आयोजकों ने इस समारोह को गुजराती भाषा में 'लागणी ना वावतार' नाम दिया है।

शहर के मोटा वराछा स्थित पीपी सवानी स्कूल में इस समारोह में ऐसे तो कुल 1400 लड़कियों एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया था, मगर एक समय पर एक साथ 521 महिलाओं एवं लड़कियों के हाथों पर मेहंदी लगाई गई, जो विश्व रिकॉर्ड है। इस मौके पर लंदन से आईं गिनीज व‌र्ल्ड रिकॉर्ड की प्रतिनिधि अन्ना ओरफोर्ड भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी अपने हाथों में मेहंदी लगवाई। ओरफोर्ड ने कहा कि गिनीज व‌र्ल्ड रिकॉर्ड में एकसाथ 250 महिलाओं और लड़कियों के मेहंदी लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जबकि सूरत में 521 महिलाओं और लड़कियों ने एकसाथ मेहंदी लगाकर विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया है।

पिता का साया नहीं

इस विवाह समारोह में जिन 111 लड़कियों की शादी होने वाली है, उन सभी के सिर पर पिता का साया नहीं है। इसमें से तीन लड़कियां मुस्लिम हैं तो उनके लिए निकाह की रस्म अदा की जाएगी।

सवानी परिवार की ओर से आयोजित

इस समारोह का आयोजक शहर का सवानी परिवार इससे पहले भी ऐसी लड़कियों की शादी करवा चुका है, जिनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। इस सामूहिक विवाह समारोह के साथ ही इस परिवार द्वारा कराई गई ऐसी शादियों का आंकड़ा 251 पर पहुंच जाएगा। इस परिवार का लक्ष्य ऐसी 1100 लड़कियों की शादी करवाने का है। सवानी परिवार के महेश सवानी का कहना है कि उन्हें ऐसी बेटियों की शादी करवाकर बहुत खुशी होती है, जिनके पिता जीवित नहीं हैं। उनकी जिम्मेदारी सिर्फ शादी करवाने के बाद खत्म नहीं हो जाती बल्कि एक पिता की तरह बेटी की शादी के बाद भी उसकी हर ख्वाहिश को पूरा करते हैं। उसके सुख दु:ख में साथ रहते हैं।

chat bot
आपका साथी