गुजरातः भाजपा नेता जयंती भानुशाली मर्डर केस में कुंभ से लौटे पुणे के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

Jayanti Bhanushali Murder case.गुजरात में भाजपा नेता जयंती भानुशाली की हत्या मामले में पुणे के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया गया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 12:43 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 12:45 PM (IST)
गुजरातः भाजपा नेता जयंती भानुशाली मर्डर केस में कुंभ से लौटे पुणे के दो शार्प शूटर गिरफ्तार
गुजरातः भाजपा नेता जयंती भानुशाली मर्डर केस में कुंभ से लौटे पुणे के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात पुलिस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक जयंती भानुशाली की हत्या के मामले में पुणे के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों सापुतारा के एक गेस्ट हाउस में छिपे हुए थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर रविवार को धर दबोचा। दोनों ने बताया कि भाजपा के नेता छबील पटेल ने उन्हें जयंती भानुशाली की हत्या करने के लिए 30 लाख की सुपारी दी थी।

गुजरात सीआईडी क्राइम के निदेशक आशिष भाटिया ने बताया कि भाजपा के दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक लड़ाई चल रही थी। इसी के चलते छबील पटेल ने पूणे के दो शार्पशूटर शशिकांत काबले और अशरफ शेख को जयंती भानुशाली की हत्या करने के लिए 30 लाख की सुपारी दी थी। दोनों 27 दिसंबर के दिन अहमदाबाद आए थे। यहां से दोनों जयंती भानुशाली की गतिविधियों पर नजर रख थे। दोनों छबील पटेल के फार्म हाउस में भी रुके थे। जहां पूरा प्लान बनाया। छबील पटेल के विदेश भाग जाने के बाद दोनों हत्या का अंजाम दिया और राधनपुर हाईवे होते हुए आबू रोड चले गए। इसके बाद दोनों प्रयागराज में कुंभ में छिपे हुए थे। दोनों शुक्रवार को सापुतारा आए थे।

कच्छ भुज की अबडासा सीट से वर्ष 2007 से 2012 तक विधायक रहे जयंती भानुशाली सात जनवरी को भुज-दादर सयाजी नगरी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच एच-1 में भुज से अहमदाबाद आ रहे थे। तभी रात करीब डेढ़ बजे के करीब कटारिया सुरबारी स्टेशन के बीच उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। गुजरात पुलिस ने जांच के बाद जयंती भानुशाली हत्या मामले में भाजपा के ही दूसरे नेता छबील पटेल के अलावा मनीषा गस्वामी सहित लोगों को खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।  

chat bot
आपका साथी