खुद विवादों में घिरीं गुजरात की महिला सिपाही सुनीता यादव, जानिए क्‍या हैं आरोप

नाइट कर्फ्यू के उल्लंघन व महिला सिपाही से बदसुलूकी के आरोप में मंत्री कानाणी के बेटे प्रकाश समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 06:15 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 06:15 AM (IST)
खुद विवादों में घिरीं गुजरात की महिला सिपाही सुनीता यादव, जानिए क्‍या हैं आरोप
खुद विवादों में घिरीं गुजरात की महिला सिपाही सुनीता यादव, जानिए क्‍या हैं आरोप

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात के एक मंत्री के बेटे को कानून का पाठ पढ़ाकर चर्चा में आई सिपाही सुनीता यादव अब विवादों में घिरती जा रही हैं। एक तरफ सुनीता पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं से जुड़े होने के आरोप लग रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके पिता की कार पर नियमविरुद्ध गुजरात पुलिस का बोर्ड पाया गया। 

कर्फ्यू के उल्लंघन पर पकड़ा था मंत्री के बेटे व दोस्तों को

गत सप्ताह सुनीता ने रात करीब साढ़े दस बजे सूरत में कर्फ्यू के दौरान घूम रहे प्रदेश के मंत्री किशोर कानाणी के बेटे प्रकाश व उनके पांच साथियों को जमकर खरीखोटी सुनाई थी। सुनीता ने इस बात पर भी सवाल किया था कि मंत्री कानाणी का बेटा प्रकाश 'विधायक' लिखी कार का इस्तेमाल कैसे कर सकता है। इस विवाद का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 

अब लग रहे नियम उल्लंघन के आरोप

हालांकि, वह मामले में बयान दर्ज कराने जिस कार से जांच टीम के पास पहुंची थीं वह उनके पिता की थी और उस पर गुजरात पुलिस लिखा था। अब चर्चा हो रही है कि कानून व नैतिकता को लेकर मंत्री से सवाल करने वाली सिपाही सुनीता ने खुद अपने आचरण पर ध्यान क्यों नहीं दिया। मंत्री के समर्थकों का आरोप है कि सुनीता आप नेताओं के साथ कई बार देखी जा चुकी हैं। हालांकि, सुनीता का कहना है कि वह राजनीति में नहीं जाना चाहतीं।

गौरतलब है कि नाइट कर्फ्यू के उल्लंघन व महिला सिपाही से बदसुलूकी के आरोप में मंत्री कानाणी के बेटे प्रकाश समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मंत्री के बेटे समेत तीन को गिरफ्तार करने के कुछ देर बाद जमानत पर छोड़ दिया गया था। मंत्री कानाणी ने मामले को खुद के खिलाफ साजिश करार दिया था।

chat bot
आपका साथी