गुजरात में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 25 Sep 2017 10:29 AM (IST) Updated:Mon, 25 Sep 2017 03:51 PM (IST)
गुजरात में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
गुजरात में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

द्वारका (गुजरात), एएनआइ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुजरात में कहा है कि हिंदुस्तान का युवा काम चाहता है, देश को बनाना चाहता है, भाजपा की सरकार उसे रोजगार नहीं दे रही है। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जीएसटी की वजह से लाखों व्यापार बंद हो गए हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। द्वारका में भगवान क्रष्ण के दर्शन व आरती के साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। गांवों में युवकों से सुरक्षा घेरा तोडकर मिले।

राहुल गांधी तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। द्वारका में राहुल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में रोजगार नहीं है, जबकि मोदी जी ने 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। राहुल ने जीएसटी, नोटबंदी और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी से छोटे दुकानदारों का बहुत नुकसान हुआ है। 

द्वारका जिले के मीठापुर एयरफील्‍ड पर उतरने के बाद गुजरात कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरत सोलंकी ने उनका स्‍वागत किया। गुजरात पहुंचकर सबसे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन किए। गुजरात में चुनावी बिगुल फूंकने के लिए राहुल गांधी का रोड शो होगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सौराष्ट्र के गांव-गांव में जाकर किसानों से मुलाकात की। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। 

Gujarat: Congress Vice President Rahul Gandhi attended Khat panchayat in Hanjarapar pic.twitter.com/xMxUz9OwKj

— ANI (@ANI) September 25, 2017

#Gujarat: Congress Vice President Rahul Gandhi offers prayers at Dwarkadhish Temple in Dwarka pic.twitter.com/XkoGJ9OqHu

— ANI (@ANI) September 25, 2017

Gujarat: Congress Vice President Rahul Gandhi visits Dwarkadhish Temple in Dwarka pic.twitter.com/fNKoRIkWis

— ANI (@ANI) September 25, 2017

 Received Sh.

#RahulGandhi ji at Mithapur airstrip today. #RahulInGujarat pic.twitter.com/rCKPwShOdb

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 25, 2017

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा सौराष्ट्र के इलाकों में केंद्रित है। अपने इस दौरे के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों, किसानों, व्यापारियों से मुलाकात की। राहुल गांधी हाल ही में अमेरिकी दौरे से भारत लौटे हैं।गुजरात प्रदेश कांग्रेस ने राहुल की यात्रा के लिए जोरदार तैयारियां की हैं। राजकोट में कांग्रेस के प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल, पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया व कार्यकारी अध्यक्ष परेश धानाणी ने बताया कि राहुल ने गांवों में लोगों से मिलकर चर्चा की और जामनगर में रोड शो किया।

इस दौरान राहुल ने जामनगर के चांदी बाजार में व्यापारियों से मुलाकात कर जीएसटी से हो रही परेशानियों पर बात की। मंगलवार को राहुल राजकोट में विविध वर्ग के लोगों से मिलेंगे तथा किसानों की समस्याओं को सुनेंगे। कागवड गांव में लेउवा पटेलों की कुलदेवी मां खोडल के दर्शन करने जाएंगे तथा बुधवार को सुरेंद्रनगर व आसपास के गांवों में लोगों से मिलेंगे।

इस बीत, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा, लोग राहुल को मजाक में लेते हैं, वे जहां जाते हैं वहीं भाजपा की जीत होती है। जनविकल्प के नाम से तीसरा मोर्चा बनाकर मैदान में उतरे शंकरसिंह वाघेला ने सोमनाथ महादेव मंदिर में दर्शन किए। राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते पुत्र व समधी से मतभेद की अटकलें। 

यह भी पढ़ें: राहुल की यात्रा से पहले गुजरात सरकार ने किसानों को साधा

chat bot
आपका साथी